Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/2/1
© examsnet.com
Question : 9 of 12
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए : [5×1=5]भक्तिन की कंजूसी के प्राण पुंजीभूत होते-होते पर्वताकार बन चुके थे; परंतु इस उदारता के डाइनामाइट ने क्षणभर में उन्हें उड़ा दिया। इतने थोड़े रुपये का कोई महत्त्व नहीं; परंतु रुपये के प्रति भक्तिन का अनुराग इतना प्रख्यात हो चुका है कि मेरे लिए उसका परित्याग मेरे महत्त्व की सीमा तक पहुँचा देता है। भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है; क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर भी सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा कोई सेवक भी नहीं सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हँस दे। भक्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत है, जितना अपने घर में बारी-बारी से आने-जाने वाले अँधेरे-उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना।(i) ‘भक्तिन की कंजूसी के प्राण पुंजीभूत होते-होते पर्वताकार बन चुके थे।’ – पंक्ति का आशय है –(A) पैसों के प्रति भक्तिन का प्रेम पर्वतों का रूप ले चुका था।(B) पैसों के प्रति भक्तिन के प्रेम की गाथा दूर-दूर तक फैल चुकी थी।(C) भक्तिन एक-एक पैसा कंजूसी से खर्च करती थी।(D) एक-एक पैसा जमा करके भक्तिन ने मोटी पूँजी बना ली थी।(ii) भक्तिन की किस ‘उदारता के डाइनामाइट’ ने महादेवी जी को आश्चर्यचकित कर दिया ?(A) गाँव में महादेवी जी के रहने का प्रबंध अपनी पूँजी से करने(B) महादेवी जी को शहर से गाँव ले जाने और रखने के प्रबंध ने(C) अपने घर में महादेवी जी की सभी सुविधाओं का प्रबंध करने(D) युद्ध की पृष्ठभूमि में महादेवी जी की सुरक्षा की चिंता करने(iii) भक्तिन को नौकर कहना क्यों असंगत था ?(A) उसका अपना स्वतंत्र अस्तित्व था।(B) वह निजी इच्छा के अनुरूप कार्य करती थी।(C) वह महादेवी जी के व्यक्तित्व से जुड़ी थी।(D) वह महादेवी जी की बात सुनकर हँस देती थी।(iv) गद्यांश में अँधेरे-उजाले, आम और गुलाब का उदाहरण किस संदर्भ में दिया गया है ?(A) भक्तिन और महादेवी जी के संबंधों के(B) भक्तिन की चारित्रिक विशेषताओं के(C) महादेवी जी की चारित्रिक विशेषताओं के(D) संसार में प्रत्येक वस्तु के अस्तित्व के(v) महादेवी जी द्वारा भक्तिन को अपनी सेवा से न हटाने का कारण था, अपने प्रति उसका ________। (रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए)(A) सेवाभाव(B) अपनत्व(C) सरल व्यवहार(D) निश्छल व्यवहार
Go to Question: