Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/2/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
किसबी, किसान-कुल, बनिक, भिखारी, भाट,
    चाकर, चपल, नट, चोर, चार, चेटकी।
पेटको पढ़त, गुन गढ़त, चढ़त गिरि,
    अटत गहन-गन अहन अखेटकी॥
ऊँचे-नीचे करम, धरम-अधरम करि,
    पेट ही को पचत, बेचत बेटा-बेटकी।
‘तुलसी’ बुझाइ एक राम घनस्याम ही तें,
    आगि बड़वागितें बड़ी है आगि पेटकी॥
(i) काव्यांश में तुलसीदास ने वर्णन किया है –
(A) अपने समय की सामाजिक विषमता का
(B) अपने समय की आर्थिक विषमता का
(C) समाज में बढ़ते अंधविश्वासों का
(D) श्रमहीन लोगों के विभिन्न प्रयासों का
(ii) पेट की आग को शांत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कर्म नहीं किया जा रहा था ?
(A) पर्वतों पर चढ़ना
(B) गुणों को गढ़ना
(C) व्यापार करना
(D) घने जंगलों में घूमना
(iii) बड़वाग्नि कहते हैं –
(A) समुद्र की आग को
(B) जंगल की आग को
(C) पेट की आग को
(D) सूर्य से प्राप्त आग को
(iv) काव्यांश के अनुसार ‘पेट की आग’ को किस प्रकार बुझाया जा सकता है ?
(A) समुद्र के जल से
(B) पसीने के जल से
(C) परिश्रम के बल से
(D) राम रूपी कृपाजल से
(v) काव्यांश के आधार पर तुलसीदास के विषय में क्या धारणा बनती है ? उचित विकल्प का चयन कीजिए।
(i) राम के प्रति दृढ़ आस्था रखने वाले संत
(ii) समाज को राम भक्ति से जोड़ने वाले साधक
(iii) सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रचनाकार
(iv) सामाजिक उत्तरदायित्वों से विमुक्त वैरागी संत
विकल्प :
(A) (i) और (ii) दोनों
(B) (i) और (iii) दोनों
(C) (iii) और (ii) दोनों
(D) (i) और (iv) दोनों
Advertisements
Go to Question: