Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/1/2
© examsnet.com
Question : 8 of 12
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ।काहूकी बेटी सो बेटा न ब्याहब, काहूकी जाति बिगार न सोऊ।।तुलसी सरनाम गुलामु है राम को, जाको रुचै सो कहै कछु ओऊ।।माँगि कै खैबौ, मसीत को सोइबो, लैबोको एकु न दैबको दोऊ।(i) काव्यांश का वर्ण्य विषय है –(A) समाज की आर्थिक स्थिति का वर्णन(B) जाति-पाँतिगत भेदभाव का वर्णन(C) समाज में विद्यमान भेदभाव का वर्णन(D) धर्म के नाम पर हो रहे आडंबरों का वर्णन(ii) ‘काहूकी बेटी सो बेटा न ब्याहब’ – पंक्ति के माध्यम से कटाक्ष किया गया है –(A) समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था पर(B) जाति आधारित वैवाहिक प्रथा पर(C) पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता पर(D) समाज की विघटनकारी व्यवस्था पर(iii) तुलसीदास स्वयं को किसका दास मानते हैं ?(A) नियमों का(B) परिस्थितियों का(C) स्वयं का(D) राम का(iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :कथन : परंपरावादी एवं रूढ़िग्रस्त समाज में रहते हुए भी तुलसी निर्विकार जीवन व्यतीत कर रहे थे।कारण : वे सामाजिक उत्तरदायित्वों से मुक्त थे।(A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।(B) कारण सही है लेकिन कथन गलत है।(C) कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।(v) ‘लैबोको एकु न दैबको दोऊ’ – से आशय है –(A) न लेना एक न देना दो(B) किसी से कोई बुरी बात न कहना(C) किसी से कोई संबंध न रखना(D) बिना वजह की मुसीबत होना
Go to Question: