Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/1/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्रकृति के कई रंग हैं और उन रंगों में कोई होड़ नहीं है। रंगों की इस विशाल दुनिया में हम भी तो एक रंग ही हैं। पर हमारे साथ दिक्कत है। एक तो हमें अपने रंगों का पता नहीं है। दूसरा, हम दूसरों के रंगों से डरते हैं। हम भूल जाते हैं कि जीवन बहुरंगी है। दूसरे के जैसा होने की या उन्हें अपने जैसा करने की हमारी कोशिशों का कोई बहुत अर्थ भी नहीं है। कारण जबर्दस्ती चढ़ाए गए रंग देर तक टिकते ही नहीं है। सबको एक ही रंग में रंगने की कोशिश से बेहतर है कि हम एक-दूसरे को अपना सहयोग दें। दो रंग जुड़ते हैं तो एक नया ही रंग बन जाता है। इसी तरह आपस के साथ से हम भी कुछ नए रंग जिंदगी में जोड़ सकते हैं।
सुख सतरंगी है तो दुख के भी कई रंग हैं। फिर, सफेद और काले रंग के भी कई प्रतिरूप होते हैं। गायिका एमी ग्रांट कहती हैं, ‘काले रंग के बिना किसी भी रंग को गहराई नहीं मिलती।’ बात केवल परछाईं की नहीं है, पूर्णता की है। ज्यादातर लोग निराशा, अकेलापन, चुनौती, डर और उदासी के रंगों से दूर भागते हैं। वे जीवन में मुश्किल समय आते ही बेचैन हो उठते हैं जबकि मनुष्य की विकास यात्रा यही कहती है कि दुख, दर्द, कड़ी मेहनत, धैर्य और चुनौतियों के रंगों से मिलकर ही हमें जीत की चमक मिलती है। लेखक रे विलियम्स का मानना है कि बड़ी बारीकी से हम अपने दिमाग की नकारात्मक घेराबंदी करते चले जाते हैं, जो है उसके बारे में ध्यान नहीं देते, अभावों के विषय में सोचते चले जाते हैं और जीवन को जटिल बना लेते हैं।
प्रकृति हर दिन होली खेलती है, एक ही दिन में कई रंग बदलती है। दुख-दर्द का कोई रंग स्थायी नहीं होता। हमारी दुनिया रंगीन हो जाती है जब हम अपने रंगों से संतुष्ट हो जाते हैं और दूसरों का देखकर खुश होते हैं।
(i) ‘हमें अपने रंगों का पता नहीं है’ – से अभिप्राय है –  [1]
(A) अपने स्वभाव का ज्ञान नहीं है।
(B) जीवन की विविधता का ज्ञान नहीं है।
(C) अपनी विशेषताओं का ज्ञान नहीं है।
(D) अपनी परंपराओं का ज्ञान नहीं है।
(ii) ‘हम भूल जाते हैं कि जीवन बहुरंगी है’ – पंक्ति में जीवन के बहुरंगी होने का अर्थ है –  [1]
(A) जीवन का रंग-बिरंगा होना
(B) जीवन में दुख-तकलीफ का होना
(C) जीवन में सुख-दुख का होना
(D) जीवन का बहुत विशाल होना
(iii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।  [1]
कथन : प्रकृति के कई रंग हैं और रंगों में कोई होड़ नहीं है।
कारण : प्रकृति सहज ही एक दिन में कई रंग बदलती है।
(A) कारण सही है किंतु कथन गलत है।
(B) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(iv) प्रकृति के माध्यम से लेखक हमें क्या संदेश देना चाहता है ?  [1]
(v) रे विलियम्स के अनुसार जीवन की जटिलता का क्या कारण है ?  [2]
(vi) ‘दो रंग जुड़ते हैं तो एक नया ही रंग बन जाता है’ – पंक्ति का क्या आशय है ?  [2]
(vii) ‘प्रकृति हर दिन होली खेलती है’ – से क्या अभिप्राय है ? इसके माध्यम से क्या संदेश दिया गया है ?  [2]
Advertisements
Go to Question: