Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2025 Paper 2/1/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 11 of 12
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्पों को चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं। वह सत्यवादी हरिश्चंद्र नहीं बन सकती; पर ‘नरो वा कुंजरो वा’ कहने में भी विश्वास नहीं करती। मेरे इधर-उधर पड़े पैसे-रुपये, भंडार-घर की किसी मटकी में कैसे अंतरहित हो जाते हैं, यह रहस्य भी भक्तिन जानती है। पर, उस संबंध में किसी के संकेत करते ही वह उसे शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दे डालती है, जिसको स्वीकार कर लेना किसी तर्क-शिरोमणि के लिए संभव नहीं। यह उसका अपना घर ठहरा, पैसा-रुपया जो इधर-उधर पड़ा देखा, सँभालकर रख लिया। यह क्या चोरी है ! उसके जीवन का परम कर्तव्य मुझे प्रसन्न रखना है – जिस बात से मुझे क्रोध आ सकता है, उसे बदलकर इधर-उधर करके बताना, क्या झूठ है। इतनी चोरी और इतना झूठ तो धर्मराज महाराज में भी होगा, नहीं तो भगवान जी कैसे प्रसन्न रख सकते और संसार को कैसे चला सकते !
(i) गद्यांश में ‘नरो वा कुंजरो वा’ का उल्लेख किस संदर्भ में किया गया है ?
(A) महाभारत के प्रसंग से अवगत कराने के लिए
(B) भक्तिन को युधिष्ठिर के समकक्ष रखने के लिए
(C) भक्तिन की चारित्रिक विशेषता स्पष्ट करने के लिए
(D) भक्तिन को युधिष्ठिर से श्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए
(ii) भक्तिन घर में पड़े पैसों को मटकी में छिपाकर किस उद्देश्य से रखती थी ?
(A) पैसों को सँभालकर रखने
(B) अन्य सेवकों की दृष्टि से बचाने
(C) आपातकाल में काम आने
(D) स्वयं को दूसरे से श्रेष्ठ समझने
(iii) ‘थोड़ा बहुत झूठ बोलना’ के समर्थन में भक्तिन अपना आदर्श किसे मानती थी ?
(A) हरिश्चंद्र
(B) यमराज
(C) युधिष्ठिर
(D) महादेवी
(iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा।
कारण : समय और परिस्थिति के अनुसार मूल तथ्यों में जोड़-घटाव करती थी।
(A) कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
(B) कारण सही है किंतु कथन गलत है।
(C) कथन सही है किंतु कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
(v) महादेवी जी के क्रोध से बचने के लिए भक्तिन क्या करती थी ?
(A) खूब मन लगाकर काम करती थी
(B) बातों को ढालकर बताती थी
(C) उनके सामने नहीं आती थी
(D) बातों को स्पष्ट रूप से बताती थी
Advertisements
Go to Question: