Test Index

CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/1/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 14
Marks: +1, -0
(पूरक पाठ्यपुस्तक पर आधारित प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [10×1=10]
(i) लेखक ने यशोधर बाबू को किशनदा का कौन-सा पुत्र कहा है ?
(A) मानस पुत्र
(B) दत्तक पुत्र
(C) पुत्र
(D) जन्मजात पुत्र
(ii) मुअनजो-दड़ो के सबसे ऊँचे चबूतरे पर क्या विद्यमान है ?
(A) मंदिर
(B) राजमहल
(C) बौद्ध स्तूप
(D) विशाल भवन
(iii) मुअनजो-दड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई कितनी है ?
(A) 32 फीट
(B) 20 फीट
(C) 33 फीट
(D) 23 फीट
(iv) ‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ के संदर्भ में निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : सिल्वर वैडिंग की भव्य पार्टी भी यशोधर बाबू को ‘समहाउ इंप्रॉपर’ लगी ।
कारण : यशोधर बाबू को केक काटना विलायती परंपरा और बचकानी बात मालूम होती थी ।
विकल्प :
(A) कथन सही है, कारण ग़लत है ।
(B) कथन सही नहीं है, कारण सही है ।
(C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(v) ‘जूझ’ पाठ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : लेखक अपने अध्यापक से सुनी कविताएँ पढ़ाई करते हुए गाता था ।
कथन II : मंत्री मास्टर गणित पढ़ाते थे ।
कथन III : मास्टर सौंदलगेकर के प्रयास से लेखक की हिंदी भाषा सुधरने लगी ।
कथन IV : लेखक के पिता उसे पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे ।
सही कथन/कथनों वाले विकल्प का चयन कर लिखिए :
(A) कथन I तथा II सही हैं ।
(B) कथन II सही है ।
(C) कथन II तथा III सही हैं ।
(D) कथन I, II तथा IV सही हैं ।
(vi) अपने बेटों से तमाम तरह की शिकायतें होने पर भी यशोधर बाबू को उन पर गर्व क्यों था ?
(A) घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाने के कारण
(B) छोटी उम्र में ही बेटे द्वारा मोटी तनख्वाह पा जाने के कारण
(C) सांसारिक मानकों के अनुसार बड़ा आदमी मान लिये जाने के कारण
(D) घर में आधुनिक सुख-सुविधा के साधन आ जाने के कारण
(vii) पाठशाला जाने की बात लेखक ने सबसे पहले किससे की ? ‘जूझ’ कहानी के आधार पर लिखिए ।
(A) दादा से
(B) माँ से
(C) दत्ता जी राव से
(D) सौंदलगेकर से
(viii) ‘जूझ’ कहानी से लेखक की किस प्रकृति का उद्घाटन होता है ?
(A) घूमने-फिरने की
(B) झूठ बोलने की
(C) संघर्ष करने की
(D) अपने मन का करने की
(ix) ‘सिल्वर वैडिंग’ पाठ में पत्नी द्वारा मकान के संदर्भ में भविष्य की चिंता किए जाने पर यशोधर बाबू द्वारा नकली हँसी हँसने का कारण था :
(A) अपनी गलती स्वीकार करना
(B) अपनी परेशानी को छिपाना
(C) पत्नी की खिल्ली उड़ाना
(D) मन ही मन खुश होना
(x) लेखक के अनुसार सिंधु सभ्यता का सौन्दर्य है, उसके :
(A) राज-पोषित होने में
(B) समाज-पोषित होने में
(C) धर्म-पोषित होने में
(D) व्यापार-पोषित होने में
Advertisements
Go to Question: