Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2024 Paper 2/1/2
© examsnet.com
Question : 1 of 14
Marks:
+1,
-0
खण्ड अ (बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]सामने कुहरा घना हैऔर मैं सूरज नहीं हूँक्या इसी अहसास में जिऊँया जैसा भी हूँ नन्हा-साएक दिया तो हूँक्यों न उसी की उजास में जिऊँहर आने वाला क्षणमुझे यही कहता है –अरे भई, सूरज तो नहीं हो तुमऔर मैं कहता हूँ –न सही सूरजएक नन्हा दिया तो हूँजितनी भी है लौ मुझमेंउसे लेकर जिया तो हूँ ।कम-से-कम मैं उनमें तो नहींजो चाँद दिल के बुझाए बैठे हैंरात को अमावस बनाए बैठे हैंउड़ते फिर रहे थे जो जुगनू आँगन मेंउन्हें भी मुट्ठियों में दबाए बैठे हैं ।(i) सामने कुहरा घना है – पंक्ति में ‘कुहरा’ किस ओर संकेत करता है ?(A) अँधेरा(B) धुंध(C) हताशा-निराशा(D) अंधकार(ii) ‘जैसा भी हूँ नन्हा-सा एक दिया तो हूँ’ – कथन में निहित भाव है :(A) आत्मविश्वास का(B) निराशा का(C) हताशा का(D) दृढ़ता का(iii) ‘जो चाँद दिल के बुझाए बैठे हैं’ – पंक्ति द्वारा कवि ने किन्हें संबोधित किया है ?(A) आत्मकेंद्रित व्यक्तियों को(B) उत्साहहीन व्यक्तियों को(C) अहंकारी व्यक्तियों को(D) स्वाभिमानी व्यक्तियों को(iv) स्तंभ-I में दिए गए पदों को स्तंभ-II में दिए गए प्रतीकार्थों से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए :
विकल्प :(A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii)(B) 1-(iii), 2-(i), 3-(ii)(C) 1-(iii), 2-(ii), 3-(i)(D) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i)(v) यह कविता क्या संदेश देती है ?(A) चलते रहने का(B) प्रकाश फैलाने का(C) शक्ति भर जीने का(D) शांत रहने का
| स्तंभ-I | स्तंभ-II | ||
| 1. | सूरज | (i) | शक्तियों को नियंत्रण में करना |
| 2. | अमावस | (ii) | घनघोर निराशा |
| 3. | जुगनू दबाना | (iii) | सर्वशक्ति संपन्नता |
Go to Question: