Test Index
CBSE Class 12 Hindi Core 2023 Paper 2/3/1
© examsnet.com
Question : 5 of 13
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]दिन भर के कार्य-भार से छुट्टी पाकर जब मैं कोई लेख समाप्त करने या भाव को छंदबद्ध करने बैठती हूँ, तब छात्रावास की रोशनी बुझ चुकती है, मेरी हिरनी सोना तख्त के पैताने फर्श पर बैठ कर पागुर करना बंद कर देती है, कुत्ता बसंत छोटी मचिया पर पंजों में मुख रख कर आँखें मूँद लेता है और बिल्ली गोधूलि मेरे तकिए पर सिकुड़ कर सो रहती है ।पर मुझे रात की निस्तब्धता में अकेली न छोड़ने के विचार से कोने में दरी के आसन पर बैठकर बिजली की चकाचौंध से आँखें मिच-मिचाती हुई भक्तिन, प्रशांत भाव से जागरण करती है । वह ऊँघती भी नहीं, क्योंकि मेरे सिर उठाते ही उसकी धुँधली दृष्टि मेरी आँखों का अनुसरण करने लगती है ।(i) ‘भाव को छंदबद्ध करने बैठती हूँ’ — से किस प्रकार की ध्वनि निकलती है ?(a) डायरी लिखने की(b) कविता लिखने की(c) लेख लिखने की(d) अनुभव लिखने की(ii) ‘तब छात्रावास की रोशनी बुझ चुकती है’ — पंक्ति का आशय है :(a) बिजली गुल होना(b) रात अधिक होना(c) अँधेरा होना(d) छात्रावास में बिजली का न होना(iii) गद्यांश के अनुसार लेखिका का जानवरों के प्रति किस प्रकार का भाव अभिव्यक्त हो रहा है ?(a) प्रेम का(b) वात्सल्य का(c) करुणा का(d) दया का(iv) रात अधिक हो जाने के बाद भी भक्तिन जागने का प्रयास क्यों करती रहती थी ?(a) जानवरों तथा लेखिका की देख-रेख के लिए(b) रोशनी में नींद नहीं आने से(c) लेखिका की जरूरत को पूरा करने के लिए(d) लेखिका को अकेली न छोड़ने के विचार से(v) गद्यांश के अनुसार भक्तिन का लेखिका के प्रति किस प्रकार का भाव अभिव्यक्त होता है ?(a) सहयोग का भाव(b) दास्य भाव(c) स्वामी-भक्ति(d) समर्पण का भाव
Go to Question: