Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Second Exam Paper 4/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)
विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए।
वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे॥
(i) मनुष्य को मृत्यु से न डरने के लिए क्यों कहा गया है ? (1)
(A) मानव बलवान है
(B) मानव परोपकारी है
(C) मानव मरणशील है
(D) मानव निडर है
(ii) पशु स्वभाव किसे कहा गया है ? (1)
(A) निजी सुख-दुख की परवाह करना
(B) दूसरों के सुख-दुख की परवाह करना
(C) हर समय खान-पान में व्यस्त रहना
(D) पशुओं की तरह इधर-उधर घूमना
(iii) ‘मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी।’ – इस पंक्ति में निहित भाव क्या है ? (1)
(A) साधारण मृत्यु को स्वीकार करना
(B) मृत्यु से बचने का प्रयास करना
(C) अपनों के हित कुछ करके मरना
(D) परोपकारी जीवन जी कर अमर होना
(iv) ‘दूसरों का हित चिंतन करने वाला मरकर भी अमर हो जाता है।’ – यह भाव किस पंक्ति में आया है ? (1)
(A) विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी
(B) मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी
(C) हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए
(D) मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए
(v) पद का मूल भाव क्या है ? (1)
(A) साहसी होना
(B) चमत्कारी होना
(C) परोपकारी होना
(D) पारिवारिक होना
Advertisements
Go to Question: