Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2026 Second Exam Paper 4/7/1
© examsnet.com
Question : 7 of 16
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)बड़े बाज़ार के प्राय: मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो। कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे। जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई। पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी। मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे। कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं। घुड़सवारों का प्रबंध था। कहीं भी ट्रैफ़िक पुलिस नहीं थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था। बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था।मोनुमेंट के नीचे जहाँ शाम को सभा होने वाली थी उस जगह को तो भोर में छह बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था पर तब भी कई जगह तो भोर में ही झंडा फहराया गया।(i) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)कथन : बड़े बाज़ार के प्राय: सभी मकानों में राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था।कारण : 26 जनवरी 1931 को प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था।विकल्प :(A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।(B) कथन ग़लत और कारण सही है।(C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।(D) कथन सही है लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।(ii) कौन-सा कथन गद्यांश के भाव को व्यक्त नहीं कर रहा है ? (1)(A) जगह-जगह राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था।(B) सारा हिंदुस्तान स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली वर्षगाँठ मना रहा था।(C) सभी उत्साहित और पूर्ण जोश में थे।(D) हर रास्ते पर सजावट की गई थी।(iii) सभा के आयोजन को रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही थी ? (1)(A) खुले स्थानों पर घेराबंदी कर रही थी।(B) बड़े-बड़े नेताओं को पकड़कर ले गई थी।(C) लोगों द्वारा लगाए झंडे उतरवा रही थी।(D) लाउडस्पीकर पर घर जाने की सलाह दे रही थी।(iv) ‘पुलिस पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी।’ कथन के पक्ष में उचित कथन है/हैं : (1)I. अंग्रेज़ सरकार के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिएII. मोनुमेंट पर होने वाली सभा पर रोक लगाने के लिएIII. स्वतंत्रता की पुनर्गांठ संबंधी आयोजनों को रोकने के लिएविकल्प :(A) केवल II(B) केवल III(C) II और III दोनों(D) I, II और III(v) कई जगह भोर में ही झंडा क्यों फहरा दिया गया ? (1)(A) मोनुमेंट की सभा तो शाम को होनी थी।(B) भोर में कई स्थानों पर निगरानी नहीं थी।(C) सुबह ही झंडा फहराया जाना पूर्व निर्धारित था।(D) शाम को मोनुमेंट पर होने वाली सभा में जाना था।
Go to Question: