Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025 Paper 4/3/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : (7)
भोजन की बर्बादी से तात्पर्य उस भोजन से है जिसे खाया नहीं जाता और फेंक दिया जाता है । अनेक लोग अधिक मात्रा में भोजन खरीदते हैं और समाप्ति तिथि के बाद खोले बिना ही उसे फेंक दिया जाता है । संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार दुनियाभर में हर साल 1.3 अरब टन भोजन बर्बाद हो जाता है । यह आँकड़ा मानव उपयोग के लिए बनाए गए सभी खाद्य पदार्थों का एक-तिहाई है । दुनिया भर में लगभग एक अरब लोग कुपोषित या भूखे हैं । हम जिस भोजन को बर्बाद करने की प्रवृत्ति रखते हैं उसका केवल एक-चौथाई हिस्सा ही उन्हें ठीक से खिलाने में मदद कर सकता है । हमारे ग्रह पर उभर रही इस बड़ी समस्या का समाधान माँग के साथ खाद्य उत्पादन को संतुलित करना, खाद्य संचयन, भंडारण, प्रसंस्करण और वितरण प्रणालियों को बेहतर बनाना है । बर्बादी को सीमित करने के लिए अत्यधिक बिक्री को भी कम किया जा सकता है । प्रत्येक व्यक्ति एक योजना के साथ भोजन खरीदे और तैयार करे ताकि कम भोजन बर्बाद हो । खाद्य पुनर्चक्रण सबसे ज्ञात समाधानों में से एक है ।
भोजन की बर्बादी पृथ्वी ग्रह पर सबसे बड़ी समस्याओं में से एक रही है जिसमें पृथ्वी को काफी हद तक प्रभावित किया है । इस समस्या को नियंत्रित कर आने वाली पीढ़ियों को भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं जैसे ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस गैसों की पहुँच के कारण जलवायु परिवर्तन से बचा सकती है । खाद्य प्रणालियों की दक्षता में वृद्धि और भोजन की बर्बादी में कमी लाने के लिए नवाचार टेक्नोलॉजी व बुनियादी ढाँचे के संसाधनों में निवेश की आवश्यकता है । बर्बाद भोजन को कूड़ा खाद के रूप में इस्तेमाल करके भी पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है ।
(i) इस गद्यांश में लेखक की चिंता का विषय है : (1)
(A) वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रदूषण का स्तर
(B) वैश्विक स्तर पर लोगों का कुपोषित होना
(C) विश्व स्तर पर होने वाली भोजन की बर्बादी
(D) विश्व की एक-तिहाई आबादी का भूखे रहना
(ii) मानवीयता के साथ-साथ भोजन की बर्बादी प्रभावित करती है : (1)
(A) पर्यावरण को
(B) जीव-जंतुओं को
(C) अर्थव्यवस्था को
(D) समाज को
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यान से पढ़िए और सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : (1)
कथन : भोजन की बर्बादी जलवायु परिवर्तन का भी कारक है ।
कारण : भूमि पर फेंका गया भोजन तीव्र मात्रा में ग्रीन हाऊस गैसों का उत्सर्जन करता है ।
विकल्प :
(A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(B) कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है ।
(C) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(iv) भोजन की बर्बादी पर्यावरण को किस प्रकार क्षति पहुँचाती है ? इसे किस प्रकार कम किया जा सकता है ? (2)
(v) भोजन की बर्बादी से आप क्या समझते हैं और इसके क्या कारण हैं ? (2)
Advertisements
Go to Question: