Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025 Paper 4/3/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5×1=5)
उड़ गया अचानक लो, भूधर
फड़का अपार पारद के पर !
रव-शेष रह गए हैं निर्झर !
है टूट पड़ा भू पर अंबर !
धँस गए धरा में सभय शाल !
उठ रहा धुआँ, जल गया ताल !
– यों जलद-यान में विचर-विचर
था इंद्र खेलता इंद्रजाल ।
(i) ‘भूधर’ के उड़ने से क्या अभिप्राय है ?
(A) पर्वतों के पंख लगना
(B) पर्वतों का अदृश्य होना
(C) पर्वतों का बादलों के पार जाना
(D) पर्वतों का आकाश की ऊँचाई को छूना
(ii) ‘भूधर’ किसके पंख लगाकर उड़ गए ?
(A) बादलों के
(B) कल्पना के
(C) बारिश के
(D) कोहरे के
(iii) ‘रव-शेष रह गए हैं निर्झर’ – का आशय है :
(A) केवल झरने दिखाई दे रहे हैं
(B) केवल झरनों की ध्वनि शेष रह गई है
(C) वृक्षों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
(D) पर्वतों का अस्तित्व नष्ट हो गया है
(iv) ‘है टूट पड़ा भू पर अंबर’ – पंक्ति में अंबर के टूटने से क्या अभिप्राय है ?
(A) आकाश का धरती पर आक्रमण करना
(B) आकाश द्वारा धरती पर मूसलाधार वर्षा करना
(C) आकाश द्वारा धरती पर बिजली गिराना
(D) आकाश का टूट कर धरती पर आ गिरना
(v) काव्यांश में इंद्रजाल किसे कहा गया है ?
(A) पावस ऋतु में प्रकृति के पल-पल परिवर्तित रूप को
(B) इंद्र के बादलों रूपी यान पर विचरण करने को
(C) शाल के वृक्षों के गहरी खाई में छिप जाने को
(D) तालाबों के चारों तरफ उड़ते घने धुएँ को
Advertisements
Go to Question: