Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025 Paper 4/1/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 16
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : (5 × 1 = 5)
पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश ।
  मेखलाकार पर्वत अपार
  अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
  अवलोक रहा है बार-बार
  नीचे जल में निज महाकार,
– जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण-सा फैला है विशाल !
(i) ‘पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश’ पंक्ति का अभिप्राय है : (1)
(A) प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है
(B) पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं
(C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है
(D) बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं
(ii) पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है ? (1)
(A) दर्पण को
(B) ताल को
(C) पुष्पों को
(D) मेखला को
(iii) तालाब की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है ? (1)
(A) रूपाकार
(B) चमक
(C) पारदर्शिता
(D) स्वच्छता
(iv) पर्वत ताल में क्या देख रहा है ? (1)
(A) आकाश का प्रतिबिंब
(B) रंग-बिरंगे पुष्प
(C) अपना विशाल आकार
(D) बादलों का सौंदर्य
(v) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है ? (1)
(A) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा
(B) वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता
(C) पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति
(D) पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब
Advertisements
Go to Question: