Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2025 Paper 4/1/1
© examsnet.com
Question : 1 of 16
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :भारतीय चिंतन में स्वास्थ्य का अर्थ ‘स्व’ में स्थित होता है । दूसरे शब्दों में एक आत्मस्थ व्यक्ति को स्वस्थ कहा जा सकता है । जीवन का आनंद लेने के लिए स्वस्थ रहने की आवश्यकता है । स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है । समाज का एक उत्पादक सदस्य होने के नाते हमें जागरूक और शरीर से क्रियाशील होने की आवश्यकता है । स्वास्थ्य मनोविज्ञान में वे मनोवैज्ञानिक कारक आते हैं जो स्वास्थ्य को बनाए रखने और उन्नत करने में सहायक होते हैं । यह उन कारकों की भी खोज करता है जो रोग की स्थिति पैदा करते हैं । हमारी जीवन शैली और सोचने एवं व्यवहार करने के तरीके लोगों के स्वास्थ्य स्तर में योगदान करते हैं । व्यायाम, पौष्टिक भोजन लेने और धूम्रपान जैसे दुर्व्यसनों में परिवर्तन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है ।स्वास्थ्य शारीरिक और मानसिक कुशलक्षेम की अवस्था को कहते हैं । यह एक सकारात्मक अवस्था है । लोगों के व्यक्तिगत तथा सामाजिक जीवन में स्वास्थ्य का केन्द्रीय स्थान है । आज की दुनिया में लोगों के गुणात्मक जीवन को चारों ओर से चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसका परिणाम लोगों का गिरता स्वास्थ्य है । एक ओर बाहरी पर्यावरण बड़ी तेजी से बदल रहा है । इससे अनेक पर्यावरणीय तनावों से सफलतापूर्वक निपटने की आवश्यकता है । सामाजिक संरचना में आए बदलाव जैसे परिवार और अन्य सामाजिक संस्थाओं का विघटन, प्रतिस्पर्धा और उपभोक्तावादी संस्कृति द्वंद्व और असहयोग को बढ़ावा प्रदान कर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है ।(i) गद्यांश के अनुसार व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है : (1)(A) धन(B) संघर्ष(C) स्वास्थ्य(D) परिश्रम(ii) ‘समाज का उत्पादक सदस्य होने से’ क्या अभिप्राय है ? (1)(A) समाज के विकास में योगदान देने वाला सक्रिय नागरिक(B) कल-कारखानों में काम करने वाला मेहनती श्रमिक(C) खेत-खलिहानों में काम करने वाला परिश्रमी किसान(D) देश के विकास में योगदान देने वाला चिंतनशील वैज्ञानिक(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)कथन : उत्तम स्वास्थ्य व्यक्ति के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन के लिए आवश्यक है ।कारण : मन की जागरूकता और शरीर की क्रियाशीलता स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है ।विकल्प :(A) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।(B) कथन और कारण दोनों सही हैं ।(C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।(D) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।(iv) स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले नकारात्मक कारकों का उल्लेख कीजिए । (2)(v) स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? शरीर को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है ? (2)
Go to Question: