Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/5/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 18
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प को चुनकर लिखिए :  [5×1=5]
मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात । पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती । मैदान की वह सुखद हरियाली, हवा के हलके-हलके झोंके, फुटबाल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबाल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता । वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिल जाता । मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो । उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले । हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती । फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था ।
(i) लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि टाइम-टेबिल बनाना और उस पर अमल करना अलग-अलग बातें हैं ?
(A) टाइम-टेबिल बनाना सरल कार्य नहीं है और उस पर अमल करना उससे भी कठिन है ।
(B) टाइम-टेबिल तो सब बना लेते हैं लेकिन उसके अनुरूप दिनचर्या निर्वाह सबके बस का नहीं ।
(C) टाइम-टेबिल बनाने में पेन ही उठाना होता है अमल करने में मन-मस्तिष्क लगाना होता है ।
(D) टाइम-टेबिल के अनुरूप कार्य करने में बहुत कठिनाई होती है ।
(ii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : मैदान में पहुँचते ही छोटा भाई सब कुछ भूल जाता ।
कारण : खेल का मैदान, वहाँ की हरियाली, हवा और स्वच्छंदता छोटे भाई को अपने आगोश में समेट लेती ।
विकल्प :
(A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(B) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
(C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(iii) भाई साहब को छोटे भाई को उपदेश देने का मौका मिल जाता, जब :
(A) छोटा भाई टाइम-टेबिल बना लेता ।
(B) वह टाइम-टेबिल के अनुसार चलता ।
(C) टाइम-टेबिल-पुस्तकों से मुँह मोड़ लेता ।
(D) पढ़ाई के लिए बैठता और नहीं पढ़ता ।
(iv) छोटा भाई अपने बड़े भाई से दूर रहने का प्रयास क्यों करता है ?
(A) बड़े भाई की डाँट-डपट के कारण
(B) बड़े भाई साहब के फेल होने के कारण
(C) प्रधानाचार्य की शिकायत के कारण
(D) दोनों भाइयों का एक ही कक्षा में होने के कारण
(v) गद्यांश के संदर्भ में स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1.सिर पर नंगी तलवार लटकी रहती ।(I)खेलकूद से प्रेम
2.नसीहत और फ़ज़ीहत का अवसर मिलता ।(II)कथानायक
3.मोह-माया का बंधन(III)बड़े भाई साहब
विकल्प :
(A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
(B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
(C) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
(D) 1-(I), 2-(III), 3-(II)
Advertisements
Go to Question: