Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/5/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 18
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :  [4×1=4]
(i) निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
(A) कहानी की छोटी-से-छोटी बारीकियाँ फ़िल्म में पूरी तरह उतर आईं ।
(B) वह कहीं हीरामन का अभिनय नहीं करता अपितु खुद हीरामन में ढल गया है ।
(C) ‘तीसरी कसम’ उन फ़िल्मों में से है जिन्होंने साहित्य-रचना के साथ शत-प्रतिशत न्याय किया है ।
(D) फ़िल्म की खास बात थी कि वह दुख को भी सहज स्थिति में प्रस्तुत करती है ।
(ii) “दुख का ऐसा वीभत्स रूप प्रस्तुत होता है जो दर्शकों का भावनात्मक शोषण कर सके ।” — रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद होगा :
(A) सरल वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) सामान्य वाक्य
(iii) “पकड़े गए आदमियों की संख्या का पता नहीं चला पर लॉकअप में स्त्रियों की संख्या 105 थी ।” — रचना के आधार पर इसका वाक्य-भेद होगा :
(A) सरल वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) सामान्य वाक्य
(iv) निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
(A) व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है ।
(B) जो बात उनकी ज़िन्दगी में थी वही उनके गीतों में भी थी ।
(C) मैंने शैलेंद्र को गीतकार नहीं, कवि कहा है ।
(D) वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए यश और धन-लिप्सा से कोसों दूर थे ।
(v) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1.उनका दृढ़ मंतव्य था कि दर्शकों पर उथलेपन को नहीं थोपना चाहिए ।(I)सरल वाक्य
2.शैलेंद्र ने राजकपूर जैसे स्टार को ‘हीरामन’ बना दिया ।(II)संयुक्त वाक्य
3.फ़िल्म प्रदर्शन के पहले गीत बेहद लोकप्रिय हो चुके थे लेकिन इस फ़िल्म का खरीददार कोई नहीं था ।(III)मिश्र वाक्य
विकल्प :
(A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
(B) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
(C) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
(D) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
Advertisements
Go to Question: