Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/5/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 18
Marks: +1, -0
खण्ड अ (बहुविकल्पी/वस्तुपरक प्रश्न)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [5×1=5]
संबंधों के मामले में सलाह देने वाले पेशेवरों का भी यह मानना रहा है कि कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जिनको आप जरा-से यत्न से रखें और समुचित मान-सम्मान दें तो हमारी खुशी का कारण बन सकते हैं । अपने निकट के रिश्तों या आत्मीय रिश्तों में सहयोग और सम्मान का भाव संबंधों को न सिर्फ प्रगाढ़ बनाता है, बल्कि दुख-सुख में एक सुंदर सहयोग का तंत्र भी बन सकता है । इनका साथ मन को आंतरिक संतोष और शांति भी देता है । इसलिए समय-समय पर किसी त्योहार के बहाने या जन्मदिन के समारोह के बहाने इनसे मेलजोल बनाए रखना चाहिए और आने वाले रिश्तेदारों को समुचित सम्मान देना चाहिए । जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में परिवार, रिश्तेदार ही तो हमारी सबसे बड़ी ताकत होते हैं जो परेशानियों में हमारी हिम्मत बढ़ाते हैं । मुसीबतों में हमारा समर्थन करते हैं और खुशियों को सौ गुना बढ़ा देते हैं । अकेले रहने वाला इंसान हमेशा चिंताग्रस्त रहता है । उसके पास अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए, उन्हें सँभालने के लिए कोई अपना नहीं होता । रिश्तेदारों के बीच रहकर ही व्यक्ति आपसी प्रेम के महत्त्व को, अपनी जिम्मेदारी को समझता है और मुसीबत में पड़े दूसरे लोगों की मदद करता है । इसलिए छोटी-छोटी बातों में रिश्तेदारों की अनदेखी करना, उनसे किनारा करना उचित नहीं है ।
(i) खुशी पाई जा सकती है यदि :
(A) रिश्तों के मामले में पेशेवरों की सलाह मानें
(B) रिश्तों को प्रेमपूर्वक समुचित मान-सम्मान से बनाए रखें
(C) जो रिश्ते बोझ हैं उन्हें भी समझाकर अपने मन के अनुसार ढालें
(D) दोस्तों के साथ अधिक-से-अधिक समय बिताएँ
(ii) संबंधों में परस्पर सहयोग और सम्मान का भाव किस कार्य की पूर्ति करता है ?
I. रिश्तों को घनिष्ठ बनाता है
II. बेहतरीन सहयोग का तंत्र बनता है
III. अड़ोस-पड़ोस भी आपकी मदद करता है
IV. ज्यादा लोग आपका ध्यान रखते हैं
विकल्प :
(A) I, IV
(B) II, III
(C) III, IV
(D) I, II
(iii) निम्नलिखित कथन तथा कारण को पढ़कर, सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : समय-समय पर अपने सगे-संबंधियों से त्योहार, जन्मदिन या अन्य समारोह के बहाने मिलते रहना चाहिए ।
कारण : ये मिलन मन को संतोष और शांति देते हैं ।
विकल्प :
(A) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है ।
(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(D) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है ।
(iv) जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में संबंधी हमारी सबसे बड़ी ताकत क्यों हैं ?
(A) संकटों में समर्थन और सहयोग के लिए
(B) समाज में अपनी ताकत दिखाने के लिए
(C) अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से समझने के लिए
(D) सुख-दुख में सच्चे हृदय से साथ देने के लिए
(v) निम्नलिखित कथनों में गद्यांश के विचारों से कौन-सा/से विचार मेल खाते हैं ? उचित विकल्प का चयन करके लिखिए :
I. आत्मीय रिश्तेदार सुख-दुख के सच्चे साथी होते हैं ।
II. अकेला व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता ।
III. रिश्तेदारों से त्योहारों के अवसर पर ही मिलना चाहिए ।
IV. रिश्तेदार सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करना सिखाते हैं ।
विकल्प :
(A) केवल I
(B) I और III
(C) II और IV
(D) I और IV
Advertisements
Go to Question: