Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/4/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 18
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :  [4×1=4]
(i) निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :
(A) पेड़ थे, परिंदे थे और दूसरे जानवर भी थे ।
(B) संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है ।
(C) यह नमूना इतना डरावना था कि मुंबई निवासी पूजा-स्थल में प्रार्थना करने लगे ।
(D) सूरज ढले आँगन के पेड़ों से पत्ते मत तोड़ो ।
(ii) “आलम यह है कि उसे किसी के सुख-दुख की चिंता नहीं है ।” — रचना के आधार पर इसका वाक्य-भेद है :
(A) सरल वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) सामान्य वाक्य
(iii) “चींटियों ने उनके लिए ईश्वर से दुआ की और सुलेमान अपनी मंज़िल की ओर बढ़ गए ।” — रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :
(A) सरल वाक्य
(B) संयुक्त वाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) सामान्य वाक्य
(iv) निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :
(A) मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं हूँ, सबके लिए मुहब्बत हूँ ।
(B) वह इन सबकी भाषा भी जानते थे ।
(C) एक दफ़ा सुलेमान अपने लश्कर के साथ एक रास्ते से गुज़र रहे थे ।
(D) कहा गया है कि वह केवल मानव जाति के ही नहीं सभी पशु-पक्षियों के भी हाकिम थे ।
(v) स्तंभ-I को स्तंभ-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन करके लिखिए :
स्तंभ-Iस्तंभ-II
1.चींटियों ने डरकर कहा, आप जल्दी से अपने बिलों में चलो ।(I)सरल वाक्य
2.इसका कारण एक ज़ख़्मी कुत्ता था ।(II)संयुक्त वाक्य
3.उनका असली नाम लशकर था, लेकिन अरब ने उनको नूह के लक़ब से याद किया है ।(III)मिश्र वाक्य
विकल्प :
(A) 1-(I), 2-(II), 3-(III)
(B) 1-(III), 2-(I), 3-(II)
(C) 1-(II), 2-(III), 3-(I)
(D) 1-(III), 2-(II), 3-(I)
Advertisements
Go to Question: