Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 8 of 18
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए :   [5×1=5]
क्षुधार्त रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
      तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी।
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,
      सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर-चर्म भी दिया।
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे?
      वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।।
(i) रंतिदेव कौन थे?
(A) वीर राजा
(B) परम दानी राजा
(C) बुद्धिमान-शिक्षित राजा
(D) कुशल-समझदार राजा
(ii) स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ को सुमेलित करके सही विकल्प चुनिए :
स्तंभ ‘अ’स्तंभ ‘ब’
I. उशीनर1. अपने शरीर की चमड़ी भी दान में दी
II. दधीचि2. अपना माँस देकर कबूतर के प्राण बचाए
III. कर्ण3. अस्थियाँ देकर देवताओं की सहायता की
विकल्प :
(A) I 2   II 3   III 1
(B) I 1   II 2   III 3
(C) I 2   II 1   III 3
(D) I 1   II 3   III 2
(iii) कवि ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से क्या संदेश दिया है?
(A) हमें जीवन की परवाह न करके परोपकार करना चाहिए।
(B) हरेक की पीड़ा को समझना चाहिए।
(C) शरीर नाशवान है अतः जीव को डरना नहीं चाहिए।
(D) अपनी भूख की परवाह बिलकुल नहीं करनी चाहिए।
(iv) काव्यांश में प्रयुक्त ‘अनादि’ शब्द का क्या अर्थ है?
(A) जिसका न आदि हो न अंत
(B) जिसका आदि या आरंभ न हो
(C) जो सृष्टि पर सबसे पहले जन्मा हो
(D) जो सदा बना चला आ रहा हो
(v) दधीचि ने दान में क्या दिया?
(A) कवच-कुंडल
(B) हड्डियाँ
(C) धन
(D) माँस
Advertisements
Go to Question: