Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 6 of 18
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘मुहावरे’ पर आधारित निम्नलिखित छह बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :   [4×1=4]
(i) ‘पता न चलना’ अर्थ के लिए मुहावरा होगा :
(A) फरार होना
(B) दबे पाँव आना
(C) टका-सा जवाब देना
(D) सुराग न मिलना
(ii) परीक्षा भवन पहुँच कर जब उसे अपना पेंसिल बॉक्स नहीं दिखा तो उसके ______________ गए। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
(A) सिट्टी-पिट्टी गुम होना
(B) पैरों तले ज़मीन खिसकना
(C) हाथ-पाँव फूलना
(D) चेहरे का रंग उड़ना
(iii) “माता-पिता और बड़ों के उपदेश बुरे लगते हैं लेकिन बाद में वही बातें प्रेरित करती हैं।” - रेखांकित अंश के लिए उपयुक्त मुहावरा होगा :
(A) नीचा दिखाना
(B) ज़हर लगना
(C) पहाड़ लगना
(D) हाथ लगना
(iv) ‘आस्तीन का साँप’ मुहावरे का अर्थ है :
(A) चालाक व्यक्ति
(B) बड़ा दुश्मन
(C) कपटी मित्र
(D) अपना मत बदलने वाला
(v) ‘रहस्य प्रकट होना’ अर्थ के लिए उपयुक्त मुहावरा है :
(A) उगल देना
(B) ख़ाक छानना
(C) कूच करना
(D) कलई खुलना
(vi) मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कँपकँपी छूटना - डर से शरीर काँपना
(B) कलेजा ठंडा होना - मृत्यु होना
(C) किताबी कीड़ा होना - जो कीड़े पुस्तकों में लगें
(D) एक ही राग अलापना - अच्छा गायक
Advertisements
Go to Question: