Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/1/3
© examsnet.com
Question : 4 of 18
Marks:
+1,
-0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [4×1=4](i) निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :(A) हरिहर काका लुढ़कते हुए दरवाज़े तक आए और पैरों से दरवाज़े पर धक्का लगाया।(B) काका को बंधनमुक्त किया गया, मुँह से कपड़े निकाले गए।(C) हरिहर काका ने पर्दाफाश किया कि वे साधु नहीं, डाकू, हत्यारे और कसाई हैं।(D) हरिहर काका ने देर तक बयान दर्ज कराए।(ii) ‘उन्हें लग रहा था कि अब भाई को वे आसानी से घर ले जाएँगे।’ - रचना के आधार पर यह वाक्य-भेद है :(A) सरल वाक्य(B) संयुक्त वाक्य(C) मिश्र वाक्य(D) सामान्य वाक्य(iii) निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य छाँटकर लिखिए :(A) सभी बंद कमरों को खोलकर देखा गया।(B) ठाकुरबारी के जो कमरे खुले थे उनकी तलाशी पहले ली गई।(C) वृद्ध साधु बोल नहीं रहा था इसलिए पुलिस को थोड़ी परेशानी हुई।(D) ताला तोड़कर कमरा खोला गया।(iv) ‘सुबह होने में देर थी इसलिए पुलिस इंचार्ज साधुओं को आत्मसमर्पण की आवाज़ लगा रहे थे।’ - यह रचना के आधार पर वाक्य-भेद है :(A) सरल वाक्य(B) मिश्र वाक्य(C) संयुक्त वाक्य(D) सामान्य वाक्य(v) स्तंभ ‘अ’ और स्तंभ ‘ब’ को सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनिए :
विकल्प :(A) I 2 II 3 III 1(B) I 1 II 2 III 3(C) I 2 II 1 III 3(D) I 3 II 2 III 1
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
|---|---|
| I. उन्होंने हरिहर काका के हाथ-पाँव बाँध दिये थे। | 1. संयुक्त वाक्य |
| II. क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक था इसलिए उन्हें घर के अंदर रखा गया था। | 2. सरल वाक्य |
| III. सुरक्षा की वजह उनकी जायदाद है अन्यथा वे उनको पूछते तक नहीं। | 3. मिश्र वाक्य |
Go to Question: