Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024 Paper 4/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 18
Marks: +1, -0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
नदियों को धरती का प्राण माना जाता है। ये हमारी पृथ्वी व समस्त जीव-जगत को जीवन देती हैं। जब नदियों के जीवन पर ही संकट मँडरा रहा हो तो अन्य जीव-जगत पर क्या असर होगा?
यह स्थिति डराती है। खासकर तब, जब विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक दुनिया में पानी की माँग कुल आपूर्ति से ज्यादा हो जाएगी। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि हमने नदियों के प्रवाह को बाधित किया है, उनके प्रवाह मार्ग में अवरोध पैदा किए हैं और उनमें अपनी आत्मा का सर्वस्व उड़ेलने वाली छोटी नदियों की परवाह ही नहीं की। नदियों के तटों पर अतिक्रमण कर हम विकास का नारा बुलंद कर रहे हैं। नदियाँ दुखी न हों तो क्या करें? ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैण्ड सहित यूरोप के विविध देशों में शायद इसीलिए नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं ताकि नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिल सके। इस प्रसंग में छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना बहुत जरूरी है, क्योंकि छोटी नदियाँ न केवल किसी क्षेत्र विशेष की जल संबंधी जरूरतों को पूरी करती हैं, बल्कि अनेक छोटी नदियाँ मिलकर किसी बड़ी नदी को अपने समर्पण से समृद्ध भी करती हैं।
छोटी नदियों को बचाने के लिए संसाधनों से अधिक संकल्प की आवश्यकता है। भू-जल स्तर, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता को स्थिर रखने के लिए नदियों के प्रवाह क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाना व प्रदूषण मुक्त रखना बेहद जरूरी है। शासन-प्रशासन व आमजन की दृढ़ इच्छाशक्ति, निगरानी और नियंत्रण द्वारा ही नदियों को बचाया जा सकता है।
(i) ‘जैव विविधता’ से अभिप्राय है :
(A) पृथ्वी पर जीव-जंतुओं की विविधता
(B) पृथ्वी पर पेड़-पौधों की विविधता
(C) जीव-जंतुओं और वनस्पति की विविधता
(D) मानवीय-जीवन की विविधता
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनिए :
कथन : यूरोप के देशों में नदियों के तटबंध तोड़े जा रहे हैं।
कारण : नदियों को उद्दाम प्रवाह की आज़ादी मिले और वे पुनर्जीवित हो जाएँ।
विकल्प :
(A) कथन और कारण दोनों गलत हैं।
(B) कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
(C) कथन व कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
(D) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
(iii) नदियों को जीवित रखने के लिए क्या-क्या करना होगा?
(I) तट अतिक्रमण पर रोक
(II) पुनर्जीवित करने की कोशिश
(III) आत्मा का सर्वस्व उड़ेलना
(IV) विकास का नारा बुलंद करना
विकल्प :
(A) I – II
(B) III – IV
(C) II – III
(D) I – IV
(iv) विशेषज्ञ 2030 तक, किस बात के लिए सचेत कर रहे हैं?
(A) लगभग सभी नदियाँ प्रदूषित हो जाएँगी।
(B) हमें नदियों का प्रवाह बाधित करना पड़ेगा।
(C) हमें छोटी नदियों की परवाह करनी होगी।
(D) जल की आपूर्ति जल की माँग से बहुत कम हो जाएगी।
(v) गद्यांश के अनुसार कौनसी स्थिति डराती है?
(A) जलीय जीव-जंतुओं की संख्या का कम होना
(B) नदियों के तटों पर औद्योगिक विकास होना
(C) नदियों का अपने मार्ग को छोड़कर बहना
(D) जीवनदायिनी नदियों का प्रदूषित होना
Advertisements
Go to Question: