Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/5/1
© examsnet.com
Question : 9 of 18
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]महज़ इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं, असल चीज़ है बुद्धि का विकास। जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो। रावण भूमंडल का स्वामी था। ऐसे राजाओं को चक्रवर्ती कहते हैं। आजकल अंग्रेज़ों के राज्य का विस्तार बहुत बढ़ा हुआ है, पर इन्हें चक्रवर्ती नहीं कह सकते। संसार में अनेक राष्ट्र अंग्रेज़ों का आधिपत्य स्वीकार नहीं करते, बिलकुल स्वाधीन हैं। रावण चक्रवर्ती राजा था, संसार के सभी महीप उसे कर देते थे। बड़े-बड़े देवता उसकी गुलामी करते थे। आग और पानी के देवता भी उसके दास थे, मगर उसका अंत क्या हुआ ? घमंड ने उसका नामोनिशान तक मिटा दिया, कोई उसे एक चुल्लू पानी देने वाला भी न बचा। आदमी और जो कुकर्म चाहे करे, पर अभिमान न करे, इतराये नहीं। अभिमान किया और दीन-दुनिया दोनों से गया।(i) ‘जो कुछ पढ़ो, उसका अभिप्राय समझो।’ पंक्ति का आशय है : [1](a) पुस्तकीय ज्ञान का अक्षरशः अर्थ समझना(b) पुस्तकीय ज्ञान से बुद्धि का विकास करना(c) पुस्तकीय ज्ञान से परीक्षा पास करना(d) पुस्तकीय ज्ञान से अच्छे अंक लाना(ii) अंग्रेज़ों को रावण की तरह चक्रवर्ती सम्राट क्यों नहीं कहा जा सकता ? [1](a) क्योंकि सभी देवता उनके दास नहीं थे(b) क्योंकि सभी देवता उन्हें कर नहीं देते(c) क्योंकि समस्त भूमंडल पर उनका स्वामित्व नहीं था(d) क्योंकि वे रावण की तरह शक्तिशाली नहीं थे(iii) रावण के अंत का क्या कारण था ? [1](a) अपनी शक्ति पर घमंड करना(b) सभी देवताओं को दास बनाना(c) सभी राजाओं से कर लेना(d) सीता का हरण करना(iv) बड़े भाई ने लेखक को रावण का उदाहरण क्यों दिया ? [1](a) रावण के अंत से परिचित कराने के लिए(b) रावण की शक्ति से परिचित कराने के लिए(c) लेखक की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए(d) लेखक के व्यवहार में आए घमंड को रोकने के लिए(v) ‘चुल्लू भर पानी देने वाला’ मुहावरे का अर्थ है : [1](a) प्यासे को पानी पिलाने वाला(b) थोड़ी सी सहायता करने वाला(c) दुख के समय साथ देने वाला(d) कंजूसी से जीवन बिताने वाला
Go to Question: