Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/5/1
© examsnet.com
Question : 6 of 18
Marks:
+1,
-0
निर्देशानुसार ‘मुहावरे’ पर आधारित छह बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [4×1=4](i) ‘दबे पाँव आना’ मुहावरे का अर्थ है : [1](a) पैर दबाकर आना(b) चोरी-चोरी आना(c) पैर दबाते हुए आना(d) नंगे पैर आना(ii) ‘तराज़ू पर तोलना’ मुहावरे का अर्थ है : [1](a) नाप तोल का पता लगाना(b) उचित-अनुचित का निर्णय करना(c) वस्तु का वज़न पता करना(d) वस्तु की गुणवत्ता का पता करना(iii) “आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सैनिक देश की सीमा पर __________ पड़े रहते हैं।” रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए। [1](a) आँखों में धूल झोंकना(b) चक्कर खाना(c) सुध-बुध खोना(d) डेरा डालना(iv) “मास्टर प्रीतम चंद छोटी-छोटी बातों में छात्रों की __________ तैयार रहते थे।” रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरे से कीजिए। [1](a) चमड़ी उधेड़ना(b) नज़र रखना(c) हाथों में लेना(d) नामोनिशान मिटाना(v) ‘अपमानित करना’ — अर्थ के लिए सही मुहावरा है : [1](a) पानी उतरना(b) नीचा दिखाना(c) घुटने टेकना(d) टोपी उछलना(vi) ‘एकमात्र सहारा’ — अर्थ के लिए सही मुहावरा है : [1](a) अंधे की लाठी(b) आँख का तारा(c) अँधेरे घर का उजाला(d) गुदड़ी का लाल
Go to Question: