Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/4/3
© examsnet.com
Question : 7 of 18
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]सुखिया सब संसार है, खायै अरु सोवै।दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रोवै।।बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।राम बियोगी ना जिवै, जिवै तो बौरा होइ।।(i) कबीरदास जी क्यों दुःखी हैं ? [1](a) ईश्वर से बिछुड़ने के कारण।(b) ईश्वर को प्राप्त न कर सकने के कारण।(c) विषय-वासनाओं में लिप्त मनुष्यों को देखकर।(d) ईश्वर भजन में लिप्त मनुष्यों को देखकर।(ii) ‘सोना’ और ‘जागना’ क्रमशः किसके प्रतीकार्थ हैं ? [1](a) निद्रा और अनिद्रा के(b) अंधकार और प्रकाश के(c) अज्ञान और ज्ञान के(d) दुःख और सुख के(iii) किस व्यक्ति पर ‘मंत्र’ का कोई प्रभाव नहीं दिखाई देता ? [1](a) जिसका मन सांसारिक विषय-वासनाओं में लिप्त हो।(b) जिसका मन अहंकार की भावना से भरा हो।(c) जिसके मन में विरह रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।(d) जिसके मन में मिलन रूपी सर्प ने घर बसा लिया हो।(iv) कबीरदास जी के अनुसार ‘बौरा’ कौन है ? [1](a) जिसे प्रभु का साक्षात्कार हो गया है।(b) जो प्रभु से विलग रहना चाहता है।(c) जो प्रभु की दिन-रात सेवा कर रहा है।(d) जो प्रभु के वियोग में जीवन व्यतीत कर रहा है।(v) ‘मंत्र न लगना’ का अर्थ है : [1](a) पीड़ित व्यक्ति का स्वस्थ न होना(b) विष का प्रभाव कम न होना(c) मंत्र सिद्ध न होना(d) कोई उपाय काम न आना
Go to Question: