Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 18
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर चुनकर लिखिए।  [4×1=4]
(i) ‘मुझमें और तुममें पाँच साल का अंतर है।’ - वाक्य रचना की दृष्टि से है :  [1]
(a) मिश्र वाक्य
(b) संयुक्त वाक्य
(c) सरल वाक्य
(d) सामान्य वाक्य
(ii) “कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया।” - वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :  [1]
(a) यद्यपि उन्हें कई बार मुझे डाँटने का अवसर मिला फिर भी उन्होंने धीरज से काम लिया।
(b) कई बार मुझे डाँटने का अवसर मिला परन्तु उन्होंने धीरज से काम लिया।
(c) मुझे कई बार डाँटने का पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया।
(d) जब भी उन्हें मुझे डाँटने का अवसर मिला तब उन्होंने धीरज से काम लिया।
(iii) निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य है :  [1]
(a) बाज़ार से लौट रहे भाई साहब से सहसा मेरी मुठभेड़ हो गई।
(b) भाई साहब बाज़ार से लौट रहे थे और सहसा उनसे मेरी मुठभेड़ हो गई।
(c) भाई साहब के बाज़ार से लौटते समय मेरी मुठभेड़ हो गई।
(d) सहसा भाई साहब से मेरी मुठभेड़ हो गई, जो शायद बाज़ार से लौट रहे थे।
(iv) “जैसे ही वामीरो घर पहुँची भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी।” - रचना की दृष्टि से यह वाक्य है :  [1]
(a) सरल वाक्य
(b) संयुक्त वाक्य
(c) साधारण वाक्य
(d) मिश्र वाक्य
(v) “जो नहीं जा सके उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।” - वाक्य का सरल वाक्य बनेगा :  [1]
(a) जा नहीं सकने वालों ने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
(b) जब जाया नहीं जा सका तो यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
(c) जाया नहीं जा सका इसलिए यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
(d) जिनके द्वारा जाया नहीं जा सका उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
Advertisements
Go to Question: