Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/2/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 18
Marks: +1, -0
पठित काव्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [5×1=5]
राह कुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नए क़ाफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िंदगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफ़न साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।
(i) सैनिकों की देशवासियों से क्या अपेक्षा है ?
(a) देश की सुरक्षा की
(b) देश के उत्थान की
(c) देश के विस्तार की
(d) देश के विकास की
(ii) निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
(क) सैनिक सर पर कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि उनके जीवन का अंत निकट है।
(ख) सैनिक सर पर कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि वे अत्यंत घायल अवस्था में हैं।
(ग) सैनिक सर से कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि देशहित में मृत्यु का भी सामना करना पड़ सकता है।
(घ) सैनिक सर से कफ़न बाँधने की बात करते हैं क्योंकि युद्ध के दौरान ऐसा करने की एक प्राचीन परंपरा है।
पद्यांश से मेल खाते हुए उपर्युक्त कथन/कथनों के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(a) केवल (ख)
(b) केवल (ग)
(c) (क) और (ख)
(d) (ग) और (घ)
(iii) कवि किस क़ाफ़िले को सजाने की बात कह रहा है ?
(a) सीमा पर रसद पहुँचाने वाले क़ाफ़िले को
(b) सीमा पर भोजन पहुँचाने वाले क़ाफ़िले को
(c) देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के क़ाफ़िले को
(d) देश की रक्षा हेतु तत्पर सैनिकों के क़ाफ़िले को
(iv) पद्यांश में ‘कट गए सर हमारे’ में ‘हमारे’ संबोधन का प्रयोग किसके लिए हुआ है ?
(a) देश की रक्षा हेतु कुर्बान होते सैनिकों के लिए
(b) देश की रक्षा हेतु घायल होते सैनिकों के लिए
(c) देश की सीमाओं पर पहरा देते सैनिकों के लिए
(d) देश के उत्तरी क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए
(v) ‘राह कुर्बानियों की न वीरान हो’ पंक्ति में किस ‘राह’ की बात की गई है ?
(a) मातृभूमि की रक्षा हेतु अहिंसा की राह
(b) मातृभूमि की रक्षा हेतु बलिदान की राह
(c) दुश्मनों से अहिंसात्मक बदला लेने की राह
(d) दुश्मनों से शांतिपूर्ण समझौता करने की राह
Advertisements
Go to Question: