Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course B 2023 Paper 4/2/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 4 of 18
Marks: +1, -0
निर्देशानुसार ‘रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :  [4×1=4]
(i) “जब वह पहली बार इस शहर में आया था तो वह भी बिलकुल बच्चा था।” — रचना के आधार पर वाक्य-भेद बताइए।
(a) सरल वाक्य
(b) संयुक्त वाक्य
(c) मिश्र वाक्य
(d) विधानवाचक वाक्य
(ii) “मैं प्रातःकाल नाश्ता करके पढ़ने बैठ जाता हूँ।” — इस वाक्य का मिश्र वाक्य के रूप में रूपांतरित वाक्य है :
(a) प्रातःकाल नाश्ता करने के बाद मैं पढ़ने बैठ जाता हूँ।
(b) मैं प्रातःकाल नाश्ता करता और पढ़ने बैठ जाता हूँ।
(c) जब मैं प्रातःकाल नाश्ता कर लेता तब पढ़ने बैठ जाता हूँ।
(d) मैं प्रातःकाल नाश्ता करने के बाद ही पढ़ने बैठ जाता हूँ।
(iii) ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित विषय के संदर्भ में लिखिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है।
(a) वाक्य संरचना की दृष्टि से वाक्य के मुख्य तीन भेद होते हैं।
(b) वाक्य संरचना की दृष्टि से वाक्य के मुख्य आठ भेद होते हैं।
(c) संयुक्त वाक्यों में उसके प्रत्येक वाक्य एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं।
(d) वाक्य का रूप परिवर्तित करते समय उसका अर्थ भी परिवर्तित होना चाहिए।
(iv) निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य नहीं है :
(a) उन्होंने डोर पकड़ ली और होस्टल की तरफ दौड़े।
(b) हम और तुम इसके बारे में कुछ नहीं जानते।
(c) बड़े-बड़े विद्वान भी उनकी मातहती में काम करते हैं।
(d) लोग आठवीं पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे।
(v) “हरिहर काका के प्रति मेरी आसक्ति के अनेक व्यावहारिक और वैचारिक कारण हैं।” — रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद लिखिए :
(a) मिश्र वाक्य
(b) सरल वाक्य
(c) संयुक्त वाक्य
(d) सामान्य वाक्य
Advertisements
Go to Question: