Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Second Exam Paper 3/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही । सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई । अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा । सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा । न त मारे जैहहिं सब राजा ॥
सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने । बोले परसुधरहि अवमाने ॥
बहु धनुही तोरी लरिकाईं । कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं ॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू । सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥
(i) ‘नाथ संभुधनु भंजनिहारा । होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥’ इस काव्य-पंक्ति में वक्ता कौन है ?
(A) लक्ष्मण
(B) राम
(C) राजा जनक
(D) विश्वामित्र
(ii) इन चौपाइयों का प्रसंग है :
(A) सीता-स्वयंवर के समय शिव धनुष का टूटना
(B) जनक महल में लक्ष्मण द्वारा शिव धनुष का तोड़ना
(C) जनक सभा में परशुराम के क्रोध से शिव धनुष का टूटना
(D) जनक महल के संग्रहालय में राम से शिव धनुष का टूटना
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : परशुराम जी राजा जनक की सभा में खंडित धनुष को देखकर आपे से बाहर हो जाते हैं ।
कारण : अपने आराध्य शिव के धनुष को टूटा देख वे स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख पाते ।
विकल्प :
(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।
(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(C) कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(iv) काव्यांश के आधार पर परशुराम की स्वभावगत विशेषताएँ हैं :
I. शिवजी के परम भक्त हैं ।
II. क्षत्रियों से उनका पुराना बैर है ।
III. वीर, क्रोधी, साहसी, आत्म-प्रशंसक हैं ।
IV. शक्तिशाली, घमंडी, निर्दयी, चाटुकार हैं ।
विकल्प :
(A) I और II सही हैं ।
(B) III और IV सही हैं ।
(C) I और III सही हैं ।
(D) II, III और IV सही हैं ।
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस पद में नहीं आया ?
(A) धनुष तोड़ने वाला सहस्रबाहु के समान ही परशुराम का दुश्मन है ।
(B) धनुष तोड़ने वाला राज-समाज से अलग हो जाए अन्यथा स्वयंवर स्थल पर सभी राजा मारे जाएँगे ।
(C) लक्ष्मण ने कहा कि बचपन में हमने इतनी धनुहियाँ तोड़ी तब तो आपने क्रोध नहीं किया ।
(D) विश्वामित्र ने कहा कि सज्जन बालकों के गुण-दोष को महत्त्व नहीं देते ।
Advertisements
Go to Question: