Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Second Exam Paper 3/7/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
आग के आविष्कार में कदाचित पेट की ज्वाला की प्रेरणा एक कारण रही । सुई-धागे के आविष्कार में शायद शीतोष्ण से बचने तथा शरीर को सजाने की प्रवृत्ति का विशेष हाथ रहा । अब कल्पना कीजिए उस आदमी की जिसका पेट भरा है, जिसका तन ढँका है, लेकिन जब वह खुले आकाश के नीचे सोया हुआ रात के जगमगाते तारों को देखता है, तो उसको केवल इसलिए नींद नहीं आती क्योंकि वह यह जानने के लिए परेशान है कि आखिर यह मोती भरा थाल क्या है ? पेट भरने और तन ढँकने की इच्छा मनुष्य की संस्कृति की जननी नहीं है । पेट भरा और तन ढँका होने पर भी ऐसा मानव जो वास्तव में संस्कृत है, निठल्ला नहीं बैठ सकता । हमारी सभ्यता का एक बड़ा अंश हमें ऐसे संस्कृत आदमियों से ही मिला है, जिनकी चेतना पर स्थूल भौतिक कारणों का प्रभाव प्रधान रहा है, किंतु उसका कुछ हिस्सा हमें मनीषियों से भी मिला है जिन्होंने तथ्य-विशेष को किसी भौतिक प्रेरणा के वशीभूत होकर नहीं, बल्कि उनके अपने अंदर की सहज संस्कृति के ही कारण प्राप्त किया है । रात के तारों को देखकर न सो सकने वाला मनीषी हमारे आज के ज्ञान का ऐसा ही प्रथम पुरस्कर्ता था ।
(i) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : पेट भरने और तन ढँकने की इच्छा मनुष्य की संस्कृति की जननी नहीं है ।
कारण : संस्कृति मनुष्य की भौतिक प्रेरणा से अधिक मनुष्य के भीतर की सहज प्रवृत्ति पर बल देती है ।
विकल्प :
(A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।
(B) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है ।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है ।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
(ii) गद्यांश के संदर्भ में हमारी सभ्यता में संस्कृत व्यक्तियों और मनीषियों के योगदान के विषय में कौन-सा कथन अनुपयुक्त है ?
(A) नए-नए आविष्कार किए हैं ।
(B) सभ्यता विकसित कर रहे हैं ।
(C) अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति तक सीमित हैं ।
(D) अपनी खोजबीन से मानव जीवन सुगम बनाया है ।
(iii) भौतिक कारणों से किन वस्तुओं का आविष्कार आवश्यक था ?
I. आग
II. सुई-धागा
III. सुरक्षा के साधन
IV. तारों की गणना
विकल्प :
(A) I, II और III
(B) II, III और IV
(C) I, III और IV
(D) I, II और IV
(iv) कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम-Iकॉलम-II
1. आग का आविष्कारI. पेट की ज्वाला
2. सुई-धागे का आविष्कारII. नए तथ्यों की जानकारी
3. संस्कृति की जननीIII. मौसम से बचाव
विकल्प :
(A) 1-II, 2-I, 3-III
(B) 1-I, 2-III, 3-II
(C) 1-III, 2-I, 3-II
(D) 1-II, 2-III, 3-I
(v) आज के ज्ञान का प्रथम पुरस्कर्ता किसे कहा गया है ?
(A) जो खुले आकाश में गहरी नींद सोया है ।
(B) पेट भरने और तन ढँकने के लिए चिंताग्रस्त है ।
(C) जो मोतियों भरे थाल को जानने के लिए उत्सुक है ।
(D) जो दिनभर के काम के बाद आराम चाहता है ।
Advertisements
Go to Question: