Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/5/2
© examsnet.com
Question : 1 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (7)तुम्हें पता है ?धरती माँ की काया यों तोकोरा पत्थर है, माटी है ।ऊँचे पर्वत जैसा माथागहरे मन जैसी घाटी हैसमतल ये मैदान कि जैसे गोद हमारी माता की हैदूध धार-सी नदियाँ हैं ।माणिक मोती जैसे रत्नों की मंजूषा है फैला सागर ।पर क्या तुमने इस काया के बंजर देखे ?भुनती तपती रेत भभकती भट्टी जैसी ?तुमने मुझे जहाँ से काटा,खोदा और उखाड़ा जड़ सेवंशनाश कर मुझे मिटाया ।अब बोलो, कैसे लगता है ?वहाँ कभी रहने बसने को मन करता हैउस बंजर में – उस मरुस्थल में ?रुको, रुको सोचो, क्षण भर रुको ।मैं अपनी धरती माता का रक्षा-कवचवृक्ष हूँ भाई ! मुझे न काटोमैं तुम्हारा वृक्षमित्र हूँ ।(i) इस कविता का वर्ण्य विषय क्या है ? (1)(A) देश-प्रेम(B) प्रकृति-प्रेम(C) मरुस्थल(D) धरती माँ(ii) उपर्युक्त कविता हमें धरती के प्रति कैसी भावना रखने के लिए प्रेरित करती है ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए : (1)(I) सम्मान की भावना(II) कृतज्ञता की भावना(III) रक्षा की भावना(IV) परोपकार की भावनाविकल्प :(A) कथन (I) और (II) सही हैं ।(B) कथन (I), (II) और (III) सही हैं ।(C) कथन (I), (III) और (IV) सही हैं ।(D) केवल कथन (IV) सही है ।(iii) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए : (1)कथन : रत्नों की मंजूषा है फैला सागर ।कारण : सागर न केवल पानी का विशाल स्रोत है, बल्कि यह भोजन, खनिज, रत्न, ऊर्जा और परिवहन का भी एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है ।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।(iv) ‘धरती माँ की काया यों तो, कोरा पत्थर है, माटी है’ – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए । (2)(v) धरती माँ का कवच किसे और क्यों कहा गया है ? (2)
Go to Question: