Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2026 Paper 3/4/1
© examsnet.com
Question : 9 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी ।इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहासयह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहासतब भी कहते हो – कह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती ।तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे-यह गागर रीती ।किंतु कहीं ऐसा न हो कि तुम ही खाली करने वाले –अपने को समझो, मेरा रस ले अपनी भरने वाले ।(i) ‘पत्तियों का मुरझाकर गिरना’ किसका प्रतीक है ?(A) जीवन की बाधाओं का(B) जीवन की अनंतता का(C) जीवन की नश्वरता का(D) जीवन की निश्चितता का(ii) ‘तुम सुनकर सुख पाओगे’ पंक्ति में ‘तुम’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?(A) मित्रों के लिए(B) प्रेयसी के लिए(C) अंतर्मन के लिए(D) पाठकों के लिए(iii) कवि ने अपने मित्रों से क्या-क्या सवाल किए हैं ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :(I) क्या तुम मेरे जीवन के खालीपन को देखकर सुखी हो पाओगे ?(II) कहीं मेरे जीवन का सुख लेकर तो तुमने अपने जीवन को नहीं भर लिया है ?(III) आत्म-कथाओं का उपहास उड़ाया जाता है फिर तुम क्यों चाहते हो कि मैं अपनी दुर्बलता लिखूँ ।विकल्प :(A) विकल्प (I) और (II) सही हैं ।(B) विकल्प (I), (II) और (III) सही हैं ।(C) विकल्प (II) और (III) सही हैं ।(D) केवल विकल्प (I) सही है ।(iv) काव्यांश के संदर्भ में ‘रीती गागर’ से क्या अभिप्राय है ?(A) धन-संपत्ति का अभाव(B) जीवन में कोई अपना न होना(C) सम्मान से रहित जीवन(D) उपलब्धियों से रहित जीवन(v) निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए :कथन : कवि अपने जीवन की दुर्बलता समाज के सामने नहीं लाना चाहता ।कारण : लोगों के बीच कटाक्षपूर्ण मज़ाक बनने का भय ।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(B) कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं ।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है ।(D) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
Go to Question: