Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper Compartment
© examsnet.com
Question : 7 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)इस दृष्टि से यह सफल और सराहनीय प्रयास था । केवल एक चीज़ की कसर थी जो देखते ही खटकती थी । नेताजी की आँखों पर चश्मा नहीं था । यानी चश्मा तो था, लेकिन संगमरमर का नहीं था । एक सामान्य और सचमुच के चश्मे का चौड़ा काला फ्रेम मूर्ति को पहना दिया गया था । हालदार साहब जब पहली बार इस कस्बे से गुज़रे और चौराहे पर पान खाने रुके तभी उन्होंने इसे लक्षित किया और उनके चेहरे पर एक कौतुकभरी मुसकान फैल गई । वाह भई ! यह आइडिया भी ठीक है । मूर्ति पत्थर की, लेकिन चश्मा रियल !जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई तब भी हालदार साहब इस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे और अंत में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए । महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देश-भक्ति भी आजकल मज़ाक की चीज़ होती जा रही है ।(i) कस्बे के नागरिकों के किस प्रयास को सफल और सराहनीय कहा गया है ?(A) चौराहे पर नेताजी की मूर्ति स्थापित करना(B) मूर्ति की आँखों पर असली चश्मा लगाना(C) देशभक्तों को स्मरण और नमन करना(D) नगरपालिका द्वारा प्रशासनिक कार्य करना(ii) ‘वाह भई ! यह आइडिया भी ठीक है’ – पंक्ति में किस ‘आइडिया’ की बात हो रही है ?(A) मूर्ति स्थापना की(B) संगमरमर की मूर्ति बनाने की(C) चौराहे पर मूर्ति स्थापना की(D) मूर्ति पर रियल चश्मा लगाने की(iii) हालदार साहब चौराहे पर क्यों रुके थे ?(A) पान खाने(B) विश्राम करने(C) मूर्ति देखने(D) चश्मा देखने(iv) हालदार साहब के चेहरे की मुसकान में कौतुकता का भाव क्यों था ?(A) मूर्ति पर लगे असली चश्मे का कारण जानने के लिए(B) मूर्ति बनाने वाले व्यक्ति के विषय में जानने के लिए(C) कस्बे के चौराहे पर मूर्ति लगवाने के पीछे का कारण जानने के लिए(D) मूर्तिकार द्वारा मूर्ति का चश्मा नहीं बनाने के पीछे का कारण जानने के लिए(v) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :कथन : महत्त्व कार्य के बड़े या छोटे होने का नहीं, उसे करने के पीछे की भावना का है ।कारण : नि:स्वार्थ भाव से/देशभक्ति की भावना से किया गया छोटे से छोटा कार्य भी महान है ।विकल्प :(A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं ।(B) कारण सही है, किंतु कथन ग़लत है ।(C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।(D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।
Go to Question: