Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper Compartment Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 2 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर लिखिए :
मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधे रखते अपनी रीढ़
कभी नहीं जो तज सकते हैं, अपना न्यायोचित अधिकार
कभी नहीं जो सह सकते हैं, शीश नवाकर अत्याचार
एक अकेले हों, या उनके साथ खड़ी हो भीड़ । मैं हूँ उनके .......
निर्भय होकर घोषित करते, जो अपने उद्गार विचार
जिनकी जिह्वा पर होता है, उनके अंतर का अंगार
नहीं जिन्हें चुप करती है आतताइयों की शमशीर ।
मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधे रखते अपनी रीढ़ ।
नहीं झुका करते जो दुनिया से करने को समझौता
ऊँचे से ऊँचे सपनों को जो देते रहते न्योता
दूर देखती जिनकी पैनी आँख, भविष्यत का तम चीर ।
मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधे रखते अपनी रीढ़ ।
जो अपने कंधों से पर्वत से बढ़ टक्कर लेते हैं
पथ की बाधाओं को जिनके पाँव चुनौती देते हैं
जिनको बाँध नहीं सकती है लोहे की बेड़ी-जंजीर ।
मैं हूँ उनके साथ खड़ी जो सीधे रखते अपनी रीढ़ ।
(i) ‘रीढ़ सीधी रखना’ – का आशय है : (1)
(A) कमर सीधी रखना
(B) स्वावलंबी होना
(C) अकड़कर चलना
(D) रीढ़ की हड्डी सीधी रखना
(ii) काव्यांश में ‘मैं’ प्रयुक्त हुआ है : (1)
(A) कवि के लिए
(B) लेखनी के लिए
(C) कविता के लिए
(D) नियति के लिए
(iii) ‘आतताइयों की शमशीर’ – पंक्ति में ‘शमशीर’ प्रतीकार्थ है : (1)
(A) तलवार का
(B) अत्याचार का
(C) आवाज़ का
(D) साम्राज्य का
(iv) सीधी रीढ़ रखने वाले व्यक्तियों की विशेषताएँ लिखिए । (2)
(v) ‘पर्वत से बढ़ टक्कर लेना’ का क्या आशय है ? (2)
Advertisements
Go to Question: