Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper Compartment
© examsnet.com
Question : 10 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)तुम्हारी यह दंतुरित मुसकानमृतक में भी डाल देगी जानधूलि-धूसर तुम्हारे ये गात...छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजातपरस पाकर तुम्हारा ही प्राण,पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाणछू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूलबाँस था कि बबूल ?तुम मुझे पाए नहीं पहचान ?देखते ही रहोगे अनिमेष !(i) ‘पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण’ – पंक्ति का आशय है :(A) पत्थर पिघलकर पानी की तरह होना(B) कठोर हृदय व्यक्ति का भी भावुक होना(C) चट्टानी पत्थरों का जलधारा से युक्त होना(D) कठोर हृदय व्यक्ति का भी निर्मल होना(ii) ‘मृतक में भी डाल देगी जान’ – पंक्ति में ‘मृतक’ से अभिप्राय है :(A) मरा हुआ व्यक्ति(B) स्वार्थी व्यक्ति(C) आलसी व्यक्ति(D) संवेदनहीन व्यक्ति(iii) धूलि-धूसर से युक्त शरीर किसका है ?(A) कवि का(B) पिता का(C) माता का(D) शिशु का(iv) निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :कथन : शिशु की मनोहारी मुसकान देखकर कवि के हृदय में सौंदर्य और कोमलता का संचार हो गया ।कारण : शिशु की दंतुरित मुसकान की सुंदरता कठोर मन को पिघला देती है ।विकल्प :(A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं ।(B) कारण ग़लत है, किंतु कथन सही है ।(C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है ।(D) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है ।(v) कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कीजिए और उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
विकल्प :(A) (1-ग), (2-ख), (3-क)(B) (1-ख), (2-ग), (3-क)(C) (1-क), (2-ग), (3-ख)(D) (1-ख), (2-क), (3-ग)
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| 1. सौंदर्यी आनंद | (क) बाँस-बबूल |
| 2. शिशु | (ख) शेफालिका के फूल |
| 3. पिता | (ग) जलजात |
Go to Question: