Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper 3/6/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए : (5 × 1 = 5)
हमारैं हरि हारिल की लकरी ।
मन क्रम बचन नंद-नंदन उर, यह दृढ़ करि पकरी ।
जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि, कान्ह-कान्ह जक री ।
सुनत जोग लागत है ऐसौ, ज्यौं करुई ककरी
सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए, देखी सुनी न करी
यह तौ ‘सूर’ तिनहिं लै सौंपौ, जिनके मन चकरी ।।
(क) गोपियों के अनुसार उद्धव द्वारा किन लोगों को योग की शिक्षा दी जानी चाहिए ?
(A) जिनके मन में कृष्ण के प्रति भक्ति हो
(B) जो योग के बारे में जानना चाहते हों
(C) जो भक्ति मार्ग को हृदय से अपनाना चाहते हों
(D) जिनका मन कृष्ण के प्रति स्थिर न हो
(ख) ‘हारिल’ और ‘हारिल की लकड़ी’ किनके प्रतीक हैं ?
(A) कृष्ण – कृष्ण
(B) कृष्ण – गोपियाँ
(C) गोपियाँ – कृष्ण
(D) कृष्ण – उद्धव
(ग) पद्यांश में व्याधि किसे बताया गया है ?
(A) कृष्ण के मित्र उद्धव को
(B) उद्धव के बताए योग को
(C) कटुक स्वाद वाली ककड़ी को
(D) कृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम को
(घ) दिए गए कथनों में से काव्यांश के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) गोपियाँ दिन-रात कृष्ण के नाम का जप करती रहती हैं ।
(B) गोपियाँ उद्धव को भी योग त्यागने की सलाह देती हैं ।
(C) गोपियाँ उद्धव को भी भक्ति मार्ग अपनाने को कहती हैं ।
(D) गोपियाँ कृष्ण से प्रेम करके बहुत पछता रही हैं ।
(ङ) कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : गोपियाँ कृष्ण के प्रति अपने अगाध प्रेम के कारण भ्रमित थीं ।
कारण : प्रेम और विश्वास की गहराई से व्यक्ति में सूझ-बूझ की कमी हो जाती है ।
(A) कथन गलत है किंतु कारण सही है ।
(B) कथन और कारण दोनों ही गलत हैं ।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या है ।
(D) कथन सही है किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है ।
Advertisements
Go to Question: