Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper 3/6/3
© examsnet.com
Question : 2 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :लीक पर वे चले जिनकेचरण दुर्बल और हारे हैंहमें तो जो हमारी यात्रा से बनेऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं ।साक्षी हों राह रोके खड़ेपीले बाँस के झुरमुट,कि उनमें गा रही है जो हवाउसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं ।शेष जो भी हैं –वक्ष खोले डोलती अमराइयाँगर्व से आकाश थामे खड़ेताड़ के ये पेड़हिलती क्षितिज की झालरें,झूमती हर डाल पर बैठीफलों से मारतीखिलखिलाती शोख अल्हड़ हवागायक-मंडली-से थिरकतेआते गगन में मेघ,वाद्य यंत्रों से पड़े टीले,नदी बनने की प्रतीक्षा में, कहीं नीचेशुष्क नाले में नाचता एक अँजुरी जलसभी, बन रहा है कहीं जो विश्वासजो संकल्प हममेंबस उसी के सहारे हैं(क) कवि पूर्व निर्मित मार्ग का अनुसरण क्यों नहीं करना चाहता है ? (1)(A) वह किसी और का अनुचर बनकर रहना चाहता है ।(B) किसी और के द्वारा निर्मित मार्ग उसे अच्छा नहीं लगता है ।(C) कवि आत्मविश्वासी है और अपना मार्ग स्वयं बनाना चाहता है ।(D) किसी अन्य द्वारा निर्मित मार्ग पर चलना उसे अनुचित लगता है ।(ख) किस तरह के लोग दूसरों के सहारे जीवन जीते हैं ? (1)(A) जो आज्ञाकारी प्रवृत्ति के होते हैं ।(B) जो अक्षम और निराश होते हैं ।(C) जो जल्दी सफल होना चाहते हैं ।(D) जिनके सपने बहुत बड़े होते हैं ।(ग) बादलों की तुलना किससे की गई है ? (1)(A) अपनी ही धुन पर थिरकती गायक मंडली से(B) दूसरों की धुन पर थिरकती गायक मंडली से(C) अपनी ही धुन में मग्न नर्तक मंडली से(D) तीव्र गति से नृत्य करती नर्तक मंडली से(घ) “हमें तो जो हमारी यात्रा से बनेऐसे अनिर्मित पंथ प्यारे हैं ।” – का आशय स्पष्ट कीजिए । (2)(ङ) प्रकृति के विविध घटक कवि को क्या प्रेरणा देते हैं ? किन्हीं दो बिंदुओं का उल्लेख कीजिए । (2)
Go to Question: