Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper 3/2/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)
हरि हैं राजनीति पढ़ि आए।
समुझी बात कहत मधुकर के, समाचार सब पाए।
इक अति चतुर हुते पहिलैं ही, अब गुरु ग्रंथ पढ़ाए।
बढ़ी बुद्धि जानी जो उनकी, जोग-सँदेस पठाए।
ऊधौ भले लोग आगे के, पर हित डोलत धाए।
अब अपनै मन फेर पाइहैं, चलत जु हुते चुराए।
ते क्यौं अनीति करैं आपुन, जे और अनीति छुड़ाए।
राज धरम तौ यहै ‘सूर’, जो प्रजा न जाहिं सताए॥
(i) प्रस्तुत पद में ‘राजनीति’ का प्रयोग हुआ है :
(A) चतुराई के अर्थ में
(B) अच्छे कर्मों के उदाहरण में
(C) कर्तव्यपालन के अर्थ में
(D) कृष्ण की प्रशंसा के संदर्भ में
(ii) गोपियों के द्वारा ‘मधुकर’ किसे कहा जा रहा है ?
(A) कृष्ण को
(B) भ्रमर को
(C) उद्धव को
(D) हरि को
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : गोपियाँ पहले के लोगों को भला कह रही हैं।
कारण : वे लोग इधर-उधर डोलते-दौड़ते रहते थे।
विकल्प :
(A) कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
(B) कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
(C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है।
(D) कथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
(iv) इस पद में गोपियों ने श्रीकृष्ण पर कौन-कौन से आक्षेप लगाए हैं ?
I. उन्होंने राजनीति सीख ली है।
II. पहले से ही चतुर थे, अब तो बड़े-बड़े ग्रंथ भी पढ़ लिए।
III. योग-संदेश भेजने का अर्थ है कि उनकी चालाकी और बढ़ गई है।
विकल्प :
(A) I और II दोनों
(B) I और III दोनों
(C) I, II और III तीनों
(D) II और III दोनों
(v) ‘राजधर्म’ क्या है ?
(A) स्वयं अन्याय करना
(B) दूसरों के अन्याय को रोकना
(C) प्रजा को न सताना
(D) गोपियों को योग-संदेश भिजवाना
Advertisements
Go to Question: