Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper 3/2/2
© examsnet.com
Question : 1 of 15
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :प्राइवेट बस का ड्राइवर है तो क्या हुआसात साल की बच्ची का पिता तो है !सामने गियर से ऊपरहुक से लटका रक्खी हैंकाँच की चार चूड़ियाँ गुलाबीबस की रफ़्तार के मुताबिकहिलती रहती हैं …झुककर मैंने पूछ लियाखा गया मानो झटकाअधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहराआहिस्ते से बोला : हाँ सा’बलाख कहता हूँ, नहीं मानती है मुनियाटाँगे हुए है कई दिनों सेअपनी अमानतयहाँ अब्बा की नज़रों के सामनेमैं भी सोचता हूँक्या बिगाड़ती हैं चूड़ियाँकिस जुर्म पे हटा दूँ इनको यहाँ से ?और ड्राइवर ने एक नज़र मुझे देखाऔर मैंने एक नज़र उसे देखाछलक रहा था दूधिया वात्सल्य बड़ी-बड़ी आँखों मेंतरलता हावी थी सीधे-सादे प्रश्न परऔर अब वे निगाहें फिर से हो गईं सड़क की ओरऔर मैंने झुककर कहा –हाँ भाई, मैं भी पिता हूँवो तो बस यूँ ही पूछ लिया आपसेवर्ना ये किसको नहीं भाएँगी ?नन्हीं कलाइयों की गुलाबी चूड़ियाँ !(i) बस में कवि को सबसे अधिक आकर्षित करने वाली बात क्या थी ? (1)(A) बस की रफ़्तार(B) ड्राइवर का रोबीला चेहरा(C) सात साल की बच्ची की मौज़ूदगी(D) लटकी हुई गुलाबी चूड़ियाँ(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)कथन : बस का ड्राइवर चूड़ियों को हटाने के विषय में सोचता है।कारण : चूड़ियों से बस चलाने में बाधा पहुँचती है।विकल्प :(A) कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।(C) कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।(D) कथन और कारण दोनों सही हैं।(iii) कवि ने ‘गुलाबी चूड़ियों’ के विषय में बस के ड्राइवर से क्यों पूछा था ? (1)(A) सहज जिज्ञासा वश(B) आपत्ति जताने के लिए(C) कवि भी पिता था इसलिए(D) सफ़र की ऊब को दूर करने के लिए(iv) कविता का मूल भाव क्या है ? इसे पढ़ते हुए आप स्वयं क्या महसूस करते हैं ? (2)(v) बस की गियर से ऊपर लटकी गुलाबी चूड़ियों को किसने और क्यों लटकाया है ? (2)
Go to Question: