Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025 Paper 3/2/2 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 1 of 15
Marks: +1, -0
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
प्राइवेट बस का ड्राइवर है तो क्या हुआ
सात साल की बच्ची का पिता तो है !
सामने गियर से ऊपर
हुक से लटका रक्खी हैं
काँच की चार चूड़ियाँ गुलाबी
बस की रफ़्तार के मुताबिक
हिलती रहती हैं …
झुककर मैंने पूछ लिया
खा गया मानो झटका
अधेड़ उम्र का मुच्छड़ रोबीला चेहरा
आहिस्ते से बोला : हाँ सा’ब
लाख कहता हूँ, नहीं मानती है मुनिया
टाँगे हुए है कई दिनों से
अपनी अमानत
यहाँ अब्बा की नज़रों के सामने
मैं भी सोचता हूँ
क्या बिगाड़ती हैं चूड़ियाँ
किस जुर्म पे हटा दूँ इनको यहाँ से ?
और ड्राइवर ने एक नज़र मुझे देखा
और मैंने एक नज़र उसे देखा
छलक रहा था दूधिया वात्सल्य बड़ी-बड़ी आँखों में
तरलता हावी थी सीधे-सादे प्रश्न पर
और अब वे निगाहें फिर से हो गईं सड़क की ओर
और मैंने झुककर कहा –
हाँ भाई, मैं भी पिता हूँ
वो तो बस यूँ ही पूछ लिया आपसे
वर्ना ये किसको नहीं भाएँगी ?
नन्हीं कलाइयों की गुलाबी चूड़ियाँ !
(i) बस में कवि को सबसे अधिक आकर्षित करने वाली बात क्या थी ? (1)
(A) बस की रफ़्तार
(B) ड्राइवर का रोबीला चेहरा
(C) सात साल की बच्ची की मौज़ूदगी
(D) लटकी हुई गुलाबी चूड़ियाँ
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1)
कथन : बस का ड्राइवर चूड़ियों को हटाने के विषय में सोचता है।
कारण : चूड़ियों से बस चलाने में बाधा पहुँचती है।
विकल्प :
(A) कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
(B) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
(C) कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
(D) कथन और कारण दोनों सही हैं।
(iii) कवि ने ‘गुलाबी चूड़ियों’ के विषय में बस के ड्राइवर से क्यों पूछा था ? (1)
(A) सहज जिज्ञासा वश
(B) आपत्ति जताने के लिए
(C) कवि भी पिता था इसलिए
(D) सफ़र की ऊब को दूर करने के लिए
(iv) कविता का मूल भाव क्या है ? इसे पढ़ते हुए आप स्वयं क्या महसूस करते हैं ? (2)
(v) बस की गियर से ऊपर लटकी गुलाबी चूड़ियों को किसने और क्यों लटकाया है ? (2)
Advertisements
Go to Question: