Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/5/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 9 of 17
Marks: +1, -0
पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :   [5×1=5]
बिहसि लखनु बोले मृदु बानी । अहो मुनीसु महाभट मानी ।।
पुनि-पुनि मोहि देखाव कुठारु । चहत उड़ावन फूँकि पहारू ।।
इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं । जे तरजनी देखि मरि जाहीं ।।
देखि कुठारु सरासन बाना । मैं कछु कहा सहित अभिमाना ।।
भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी । जो कछु कहहु सहौं रिस रोकी ।।
सुर महिसुर हरिजन अरु गाई । हमरे कुल इन्ह पर न सुराई ।।
(i) लक्ष्मण कोमल वाणी में किन्हें संबोधित कर रहे हैं ?
(A) मुनिवर परशुराम
(B) दशरथपुत्र राम
(C) गुरु विश्वामित्र
(D) राजा जनक
(ii) इन पंक्तियों में लक्ष्मण ने परशुराम के लिए व्यंग्य में क्या कहा ?
(A) मुनीश्वर आपने अनेक राजाओं से भूमि जीतकर ब्राह्मणों को दी है ।
(B) हे मुनिवर आपके बारे में ज्ञात है कि आप तो क्षत्रियकुल के विनाशक हैं ।
(C) हे मुनिश्रेष्ठ महान योद्धा होते हुए आपको बार-बार फरसा दिखाने की आवश्यकता क्या है ?
(D) हे मुनिवर आपके पास तो वह फरसा है जिससे आपने राजा सहस्रबाहु का वध किया था ।
(iii) ‘इहाँ कुम्हड़बतिया कोउ नाहीं । जे तरजनी देखि मरि जाहीं ।’ — का आशय है :
(A) हम कुम्हड़े का फल नहीं जो देखते ही मुरझा जाएँगे ।
(B) हम कुम्हड़े का फल नहीं जो छूते ही सूख जाएँगे ।
(C) हम दुर्बल नहीं जो आपके क्रोधपूर्ण वचनों से डर जाएँगे ।
(D) हम दुर्बल नहीं जो आपके फरसे को देखकर डर जाएँगे ।
(iv) ‘यज्ञोपवीतधारी ब्राह्मण समझकर हम अपने क्रोध को नियंत्रित कर आपके कठोर व्यवहार को सहन कर रहे हैं ।’ — यह भाव किस पंक्ति में आया है ?
(A) बिहसि लखनु बोले मृदु बानी । अहो मुनीसु महाभट मानी ।।
(B) पुनि-पुनि मोहि देखाव कुठारु । चहत उड़ावन फूँकि पहारू ।।
(C) देखि कुठारु सरासन बाना । मैं कछु कहा सहित अभिमाना ।।
(D) भृगुसुत समुझि जनेउ बिलोकी । जो कछु कहहु सहौं रिस रोकी ।।
(v) लक्ष्मण द्वारा रघुकुल में किस-किस पर शूरवीरता न दिखाने की बात कही गई ?
(A) सुर, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गायक
(B) सुर, महिसुर, हरिजन, गायिका
(C) देवता, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गाय
(D) असुर, ब्राह्मण, भगवान के भक्त, गाय
Advertisements
Go to Question: