Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/5/1
© examsnet.com
Question : 7 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं । ठंडी पुरवाई चल रही । ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी । यह क्या है – यह कौन है ! यह पूछना न पड़ेगा । बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं । उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है । उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर ! बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करनेवालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं ! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू !(i) ‘पुरवाई’ से क्या तात्पर्य है ?(A) पूर्वजों का आशीर्वाद(B) पूर्व से आने वाली हवाएँ(C) वर्षा के दिन की ठंडक(D) सावन मास में चलने वाली हवाएँ(ii) ‘यह क्या है – यह कौन है !’ — यहाँ ‘यह’ किसके लिए आया है ?(A) वर्षा-बूँदों की टप-टप(B) बच्चों की किलकारियाँ(C) बालगोबिन की मधुर आवाज़(D) लोगों की संगीत लहरी(iii) ‘उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर !’ — इस कथन का आशय है :(A) वे कभी सीढ़ी पर चढ़कर गाते और कभी धरती पर उतरकर(B) उनके साथ पृथ्वी पर खड़े लोग भी गीत गाते(C) बालगोबिन के संगीत का जादू सबको वशीभूत कर लेता है(D) उनके संगीत में स्वरों का उतार-चढ़ाव सहज ही आकर्षित करता है(iv) निम्नलिखित में कौन-सा कथन गद्यांश से संबंधित नहीं है ?(A) सब धान के बीज लगा रहे हैं ।(B) भगत खेत में रोपनी कर रहे हैं ।(C) बच्चे खेलते हुए झूम रहे हैं ।(D) औरतें, हलवाहे सब झूम रहे हैं ।(v) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :कथन : धान की रोपनी हो रही है, वातावरण ख़ुशनुमा है ।कारण : आषाढ़ की रिमझिम है ।विकल्प :(A) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है ।(B) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है ।(C) कथन के लिए कारण सही व्याख्या है ।(D) कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है ।
Go to Question: