Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/5/1 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 5 of 17
Marks: +1, -0
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए :   [4×1=4]
उनके राम मानवीय मर्यादाओं और आदर्शों के प्रतीक हैं जिनके माध्यम से तुलसी ने उदात्त आदर्शों को प्रतिष्ठित किया ।
(i) उनके
(A) अन्यपुरुष सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(B) अन्यपुरुष सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
(C) उत्तमपुरुष सर्वनाम, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
(D) मध्यमपुरुष सर्वनाम, बहुवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
(ii) मानवीय
(A) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, ‘मर्यादाओं’ विशेष्य
(B) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, ‘मर्यादाओं और आदर्शों’ विशेष्य
(C) सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, ‘मर्यादाओं’ विशेष्य
(D) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, ‘आदर्शों’ विशेष्य
(iii) और
(A) समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, मर्यादाओं और आदर्शों को जोड़ रहा है
(B) व्यधिकरण योजक, एकवचन, स्त्रीलिंग
(C) व्यधिकरण समुच्चयबोधक योजक, मर्यादाओं और आदर्शों को जोड़ रहा है
(D) समानाधिकरण समुच्चयबोधक योजक, स्त्रीलिंग, एकवचन, राम और तुलसी को जोड़ रहा है
(iv) जिनके
(A) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, संबंध कारक
(B) मध्यमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन, संबंध कारक
(C) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्म कारक
(D) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, संबंध कारक
(v) तुलसी
(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
(B) जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
(C) भाववाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
Advertisements
Go to Question: