Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3
© examsnet.com
Question : 9 of 17
Marks:
+1,
-0
पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना।।का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें।।छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू।।बोले चितै परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा।।बालकु बोलि बधौं नहि तोही। केवल मुनि जड़ जानहि मोही।।बाल ब्रह्मचारी अति कोही। बिस्वबिदित क्षत्रियकुल द्रोही।।(i) परशुराम ने अपने परिचय में नहीं कहा :(A) मैं निरा मुनि नहीं हूँ।(B) मैं अत्यधिक क्रोधी हूँ।(C) मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ।(D) मैं बहुत विद्वान हूँ।(ii) परशुराम ने लक्ष्मण का वध न करने के लिए क्या तर्क दिया ?(A) वे बालक का वध नहीं करेंगे।(B) वे मुनि हैं, अत: किसी का वध नहीं करेंगे।(C) वध करने के लिए उनका फरसा अनुपयुक्त है।(D) ऐसा उनका स्वभाव ही नहीं है।(iii) ‘परशुराम ने अपने फरसे की ओर देखा’ — इसका क्या भाव है ?(A) उनका फरसा अति सुंदर है।(B) उनका फरसा उनका सहारा है।(C) वैसा फरसा किसी और के पास नहीं है।(D) वे कमज़ोर नहीं, फरसाधारी वीर हैं।(iv) लक्ष्मण ने धनुष टूटने के लिए कौन-से तर्क दिए ?I. सभी धनुष एक समान हैं।II. पुराना धनुष टूटने से क्या हानि, क्या लाभ ?III. वह तो छूते ही टूट गया।IV. मुनिवर आप इतना क्रोध क्यों कर रहे हो ?विकल्प :(A) I, II, IV(B) II, III, IV(C) I, II, III(D) I, III, IV(v) पद्यांश में लक्ष्मण किन्हें संबोधित कर रहे हैं ?(A) श्रीराम को(B) राजा जनक को(C) परशुराम को(D) विश्वामित्र को
Go to Question: