Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3
© examsnet.com
Question : 7 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (5 × 1 = 5)खेतीबारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे – साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले। कबीर को ‘साहब’ मानते थे, उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते। कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते। किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते। किसी की चीज़ नहीं छूते, न बिना पूछे व्यवहार में लाते। इस नियम को कभी-कभी इतनी बारीकी तक ले जाते कि लोगों को कुतूहल होता ! – कभी वह दूसरे के खेत में शौच के लिए भी नहीं बैठते ! वह गृहस्थ थे; लेकिन उनकी सब चीज़ ‘साहब’ की थी। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते – जो उनके घर से चार कोस दूर पर था – एक कबीरपंथी मठ से मतलब ! वह दरबार में ‘भेंट’ रूप रख लिया जाकर ‘प्रसाद’ रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुज़र चलाते !(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गद्यांश के अनुरूप नहीं है ?(A) बालगोबिन कबीर के आदेशों का पालन करते।(B) बिना अनुमति के किसी की वस्तु नहीं छूते।(C) दो-टूक बात करने में संकोच करते।(D) ‘प्रसाद’ से ही गुज़र-बसर करते।(ii) बालगोबिन का कबीर को अपना ‘आदर्श’ मानने का आधार था, कबीर की :(A) सत्यप्रियता और मधुर गायन(B) गृहस्थ होते हुए भी साधु प्रवृत्ति(C) स्पष्टवादिता और रूढ़ियों का विरोध(D) गृहस्थ होते हुए संसार से विरक्ति(iii) बालगोबिन कबीर को अपना मानते थे :(A) भाई(B) मित्र(C) पिता(D) गुरु(iv) इस गद्यांश में बालगोबिन भगत की किन विशेषताओं का उल्लेख किया गया है ?(A) सत्यवादी, स्पष्टवक्ता, निष्ठावान(B) सत्यवादी, साहसी, स्पष्टवादी(C) निष्ठावान, जिज्ञासु, स्पष्टवादी(D) कर्मठ, जिज्ञासु, निष्ठावान(v) कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए :कथन : बालगोबिन भगत साधु प्रकृति के थे।कारण : गृहस्थ होते हुए भी निर्मोही जीवन व्यतीत करते थे।विकल्प :(A) कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।(B) कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।(C) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।(D) कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है।
Go to Question: