Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/4/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 5 of 17
Marks: +1, -0
निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
मैथिलीशरण गुप्त को साहित्यिक योगदान के लिए अनेक पुरस्कार मिले और उन्हें सराहा भी गया।
(i) मैथिलीशरण गुप्त
(A) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(B) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(C) भाववाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
(D) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
(ii) अनेक
(A) परिमाणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
(B) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
(C) संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
(D) संख्यावाचक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, पुरस्कार विशेष्य
(iii) मिले
(A) अकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
(B) अकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
(C) सकर्मक क्रिया, एकवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
(D) सकर्मक क्रिया, बहुवचन, पुल्लिंग, भूतकाल
(iv) उन्हें
(A) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(B) अन्यपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, आदरार्थक बहुवचन, कर्म कारक
(C) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(D) उत्तमपुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्म कारक
(v) भी
(A) निपात, ‘सराहा’ पर बल दे रहा है
(B) निपात, ‘पुरस्कार’ पर बल दे रहा है
(C) समानाधिकरण योजक, दो वाक्यों को जोड़ रहा है
(D) व्यधिकरण योजक, दो शब्दों को जोड़ रहा है
Advertisements
Go to Question: