Test Index
CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3
© examsnet.com
Question : 9 of 17
Marks:
+1,
-0
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : [5×1=5]नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।।सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई।।सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।।सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा।।सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अवमाने।।बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं।।येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू।। रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार। धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार।।(i) ‘नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा’- पंक्ति के संदर्भ में राम के चरित्र की कौन-सी विशेषता प्रकट होती है?(A) संयम(B) सरलता(C) विनम्रता(D) वीरता(ii) परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को क्या चेतावनी दी?(A) सहस्रबाहु के समान उसे अपना शत्रु समझने की(B) राजा जनक की सभा से बाहर निकल आने की(C) राजा जनक की सभा में उसे मार डालने की(D) उसके साथ आजीवन शत्रुतापूर्ण व्यवहार करने की(iii) ‘न त मारे जैहहिं सब राजा’ - यह कथन परशुराम के ________ उदाहरण है।(A) शौर्य का(B) अहंकार का(C) क्रोध का(D) गौरव का(iv) सेवक किसे कहा गया है?(A) मधुर वचन बोलने वाले को(B) सेवा करने वाले को(C) कभी क्रोध न करने वाले को(D) विनम्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले को(v) परशुराम की धनुष पर ममता होने का क्या कारण था?(A) उनके आराध्य शिव का धनुष होना(B) उनके गुरु विश्वामित्र का धनुष होना(C) अपने पिता का आशीर्वाद समझना(D) धनुष का अत्यंत प्राचीन होना
Go to Question: