Test Index

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024 Paper 3/1/3 Get it on Google PlayDownload on the App Store

© examsnet.com
Question : 7 of 17
Marks: +1, -0
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :  [5×1=5]
आज़ाद हिंद फ़ौज के मुकदमे का सिलसिला था। सभी कॉलेजों, स्कूलों, दुकानों के लिए हड़ताल का आह्वान था। जो-जो नहीं कर रहे थे, छात्रों का एक बहुत बड़ा समूह वहाँ जा-जाकर हड़ताल करवा रहा था। शाम को अजमेर का पूरा विद्यार्थी-वर्ग चौपड़ (मुख्य बाज़ार का चौराहा) पर इकट्ठा हुआ और फिर हुई भाषणबाज़ी। इस बीच पिताजी के एक निहायत दकियानूसी मित्र ने घर आकर अच्छी तरह पिताजी की लू उतारी, “अरे! उस मन्नू की तो मत मारी गई है पर भंडारी जी आपको क्या हुआ? ठीक है, आपने लड़कियों को आज़ादी दी, पर देखते आप, जाने कैसे-कैसे उलटे-सीधे लड़कों के साथ हड़तालें करवाती, हुड़दंग मचाती फिर रही है वह। हमारे-आपके घरों की लड़कियों को शोभा देता है यह सब? कोई मान-मर्यादा, इज़्ज़त-आबरू का खयाल भी रह गया है आपको या नहीं?” वे तो आग लगाकर चले गए और पिताजी सारे दिन भभकते रहे, “बस, अब यही रह गया है कि लोग घर आकर थू-थू करके चले जाएँ। बंद करो अब इस मन्नू का घर से बाहर निकलना।”
इस सबसे बेखबर मैं रात होने पर घर लौटी तो पिताजी के एक बेहद अंतरंग और अभिन्न मित्र ही नहीं, अजमेर के सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित डॉ. अंबालाल जी बैठे थे। मुझे देखते ही उन्होंने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
(i) “बंद करो अब इस मन्नू का घर से निकलना।” गद्यांश में यह निर्देश किसे दिया गया है?
(A) माँ को
(B) मन्नू को
(C) पिताजी को
(D) बहन को
(ii) पिताजी के भभकने का क्या कारण था?
(A) मन्नू का हड़तालादि में भाग लेना।
(B) मन्नू की गतिविधियों पर माँ की असहमति।
(C) पिताजी के मित्र द्वारा मन्नू की शिकायत।
(D) पिताजी की स्वयं ही मन्नू से नाराज़गी।
(iii) उपर्युक्त गद्यांश की भाषा है -
(A) ओजपूर्ण भाषा
(B) सूक्तिप्रधान भाषा
(C) मुहावरेदार भाषा
(D) संस्कृतनिष्ठ भाषा
(iv) हड़ताल का आह्वान क्यों किया जा रहा था?
(A) आज़ाद हिंद फ़ौज के खिलाफ़ मुकदमे के विरोध में।
(B) भारत के लिए पूर्ण स्वराज की माँग के लिए।
(C) छात्रों के लिए बेहतर अधिकार और सुविधाओं के लिए।
(D) कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों के खिलाफ़ कार्यवाही के विरोध में।
(v) पूरा छात्र-वर्ग चौपड़ पर क्यों एकत्रित हुआ?
(A) आयोजित हड़ताल के समर्थन के लिए।
(B) यातायात बंद करवाने के लिए।
(C) समारोह के आयोजन के लिए।
(D) दुकानें पुनः बंद करवाने के लिए।
Advertisements
Go to Question: